डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। जिसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने (IOC, HPCL & BPCL) आज (रविवार, 27 सितंबर) लगातार पांचवे दिन डीजल (Diesel) की कीमत में कटौती की है। इसके दाम में 14 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट आई है। हालांकि पेट्रोल (Petrol) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है यानी कि पेट्रोल आज देशभर में पुरानी कीमत में ही उपलब्ध होगा।
कल भी डीजल के भाव में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई थी। वहीं पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। बता दें कि बीते माह अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि जुलाई माह में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।
किसानों को फसलों के दाम के तत्काल भुगतान की गारंटी: कृषि मंत्री
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.80 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 77.22 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 74.32 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.27 रुपए चुकाना होंगे।
फ्लाइट्स शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार : मंत्री
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment