header ads

दिल्ली में 71 रुपये लीटर से नीचे आया डीजल का भाव, लगातार दूसरे दिन मिली राहत

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। डीजल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद डीजल देश की राजधानी दिल्ली में 71 रुपये प्रति लीटर के नीचे के भाव मिलने लगा है। हालांकि पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। दिल्ली में इस महीने डीजल के दाम में 2.62 रुपये प्रति लीटर गिरावट आ चुकी है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल घटकर क्रमश: 70.94 रुपये, 74.46 रुपये, 77.36 रुपये और 76.40 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल का दाम भी क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.26 फीसदी की नरमी के साथ 41.83 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध का पिछले सत्र के मुकाबले 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 40.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

पीएमजे/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Diesel price down below Rs 71 per liter in Delhi, relief for second consecutive day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget