डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 36.76 अंकों या 0.10% की बढ़त के साथ 38087.54 पर और निफ्टी 22 अंक या 0.20% बढ़कर 11269.10 पर खुला है। लगभग 791 शेयरों में तेजी, 294 शेयरों में गिरावट आई है और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, ब्रिटानिया, इंफोसिस, टाइटन, एम एंड एम और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, आईओसी, इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स, यूपीएल और नेस्ले इंडिया लाल निशान पर खुले। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत हरे निशान पर हुई। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, आईटी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
सोमवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 173 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 38,050.78 पर और निफ्टी 69 अंक या 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,247.10 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment