header ads

Fuel Price: पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन हुई वृद्धि, डीजल की कीमत स्थिर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू ईंधन बाजार में बीते एक माह से भी अधिक समय से स्थिर चल रही पेट्रोल (Petrol) की कीमत में अब लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिली है। तीन दिन में पेट्रोल 47 पैसे महंगा हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (मंगलवार, 18 अगस्त) पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, नोएडा, पटना जैसे सभी शहरों में 17 से 11 पैसे तक दाम बढ़े हैं। हालांकि डीजल का भाव आज भी जस का तस बना हुआ है। यानी कि देशभर में डीजल (Diesel) अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध होगा। डीजल के दाम में लगातार 18वां दिन है, जिसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 18 अगस्त 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा, पटना समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट इस प्रकार हैं..

शहर का नाम पेट्रोल/रुपए लीटर डीजल/रुपए लीटर
दिल्ली 80.90 73.56
मुंबई 87.58 80.11
चेन्नई 83.99 78.86
कोलकाता 82.43 77.06
इंदौर 88.63 81.38
भोपाल 88.59

81.32

जयपुर 88.03 82.62
पटना 83.60 78.72

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 18 august 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget