Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में रुक- रुक कर बढ़ोतरी का सि​लसिला जारी है। जिससे मई माह में ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। सरकारी तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने इन 29 दिनों में पेट्रोल की कीमत जहां 3.46 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाई तो वहीं डीजल के रेट में  4.28 रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है। हालांकि राहत की बात यह कि आज (30 मई, रविवार) दोनों ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि कल यानी शनिवार को भी पेट्रोल की कीमत में 25 से 26 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल के दाम में भी 28 से 30 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 93.94, भोपाल में 101.89 यानी कि करीब 102 रुपए और इंदौर में 102.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

GST Meeting: ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं देना होगा टैक्स

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.94 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 100.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.97 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 95.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि भोपाल में इसके लिए 101.89 रुपए और इंदौर में 102.42 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 84.89 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 92.17 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 87.74 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 89.65 रुपए चुकाना होंगे। जबकि भोपाल में 93.24 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 93.75 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

HDFC बैंक ग्राहकों को ऑटो लोन के साथ जीपीएस डिवाइस खरीदने के लिए मजबूर करता था

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 30 may 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung ने (सैमसंग) ने दो नए टैबलेट को लॉन्च किया है। इनमें Galaxy Tab S7 FE  (गैलेक्सी टैब एस7 एफई) और Tab A7 Lite (टैब ए7 लाइट) शामिल हैं। दोनों ही टेब प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं। भारत में इसकी सेल जल्द ही भी शुरू हो जाएगी। इनमें से Galaxy TAb S7 FE जहां स्टाइलिश मेटल फिनिश के साथ आता है। इसे रोजाना की जरुरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। 

Galaxy Tab S7 FE टैबलेट चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक सिल्वर, मिस्टिक ग्रीन और मिस्टिक पिंक शामिल हैं। वहीं A7 Lite टैब दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा जिसमें ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन शामिल हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

किफायती स्मार्टफोन बनाने के लिए Jio के साथ मिलकर काम कर रहा है Google

कीमत
बात करें कीमत की तो, Galaxy Tab S7 FE के 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत रीब 60,000 रुपए है। वहीं इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 65,000 रुपए है। जबकि Galaxy Tab A7 Lite का Wi-Fi वेरिएंट करीब 15,000 रुपए में और LTE वेरिएंट करीब 18,000 रुपए में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

Samsung Galaxy Tab S7 FE के स्पेसिफिकेशन्स 
इस टैब में 12.4 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो कि 2560×1600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसमें मैजिक S-Pen सपोर्ट दिया गया है। इसमें डॉल्बी एटमोस और AKG साउंड सपोर्ट वाले ड्युअल स्टेरिओ स्पीकर दिए गए हैं। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस टेब में 10,090mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह Android 11पर आधारित Samsung OneUI पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

Realme का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 31 मई को भारत में होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Tab A7 Lite के स्पेसिफिकेशन्स 
Galaxy Tab A7 Lite में 8.7-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1340×800 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसमें डॉल्बी एटमोस और AKG साउंड सपोर्ट वाले ड्यूल स्टेरिओ स्पीकर दिए गए हैं। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

इसमें 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी गई है। दी गई इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्राइड 11 पर काम करता है। इस टैब में MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। 
पावर बैकअप के लिए इस टैब में 5,100mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy Tab S7 FE & Tab A7 Lite launch, know price & features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने बीते साल अपना सस्ता फोन OnePlus Nord (वनप्लस नॉर्ड) भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इसके लिए OxygenOS 11.1.1.3 का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के साथ ग्राहकों को मई 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पच भी मिल रहा है। नए अपडेट के साथ कई बग को भी फिक्स किया गया है।

OnePlus Nord को मिल रहे इस अपडेट के साथ सिस्टम, नेटवर्क, कैमरा और फाइल मैनेजर के लिए कई फीचर्स मिलेंगे। OxygenOS 11.1.1.3.AC01DA अपडेट की साइज 420MB है। हालांकि यह अपडेट सभी यूजर्स के लिए एक साथ नहीं मिल रहा है। लेकिन धीरे धीरे- यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। क्या खास है इस अपडेट में, आइए जानते हैं...

Realme C25s स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

नए अपडेट में क्या खास?
OnePlus के फोरम पर नए अपडेट के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, इस अपडेट के बाद कैमरा पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से काम करेगा। कैमरे के बग जैसे नाइट्सकेप मोड में डिस्प्ले की समस्या, प्रोफाइल पिक्चर, वीडियो रिकॉर्डिंग में फ्रेम ड्रॉप, कई बार फ्लैश इफेक्ट, फ्रंट कैमरे को स्विच में देरी जैसी समस्याएं ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा वाई-फाई की स्पीड भी नए अपडेट के बाद अच्छी मिलेगी।

OnePlus Nord की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप है। जिसमें 48 मेगापिक्सलका प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

POCO F3 GT स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

फोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए फोन में 12GB तक रैम के साथ क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,100 mAh की बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार, 30 मिनट में फोन की बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
OnePlus Nord gets OxygenOS 11.1.1.3 update, know what's special in it
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की दमदार और धाकड़ Thar (थार) काफी पॉपुलर एसयूवी है। इसके सेकेंड जेनरेशन मॉडल को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस मॉडल ने अब तक अब तक 55 हजार से अधिक बुकिंग हासिल है। हालांकि लॉन्चिंग के समय से ही इसके 5-डोर वर्जन के लॉन्च किए जाने की खबरें भी लगातार सामने आई थीं।

वहीं अब यह कंफर्म हो गया है कि, Thar का 5-डोर वर्जन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। दरअसल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है। जिसके अनुसार यह एसयूवी पाइपलाइन में है और इसे जल्द ही भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। 

Tata Nexon के इस फीचर को मिला अपडेट, नए अलॉय व्हील्स में भी नजर आई एसयूवी

कंपनी ने दी जानकारी
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Thar के 5-डोर वर्जन की जानकारी अपनेीआगामी योजनाओं का ब्यौरा देते हुए की है। जानकारी में कहा गया है कि यह एसयूवी 2023 से 2026 तक लांच की जाएगी। यही नहीं कंपनी इसके साथ नई बोलेरो को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रही है। हालांकि कंपनी ने इन दोनों मॉडल की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। 

अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कंपनी ने कहा है कि, महिन्द्रा 9 नए वाहनों की तैयारी कर रही है। महिंद्रा इस साल के अंत में बिल्कुल नई XUV700 पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी इस SUV को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का विकल्प को भी पेश करेगी। 

Maruti Suzuki Jimny 5-डोर एसयूवी की लॉन्चिंग टली, जानें अब कब होगी लॉन्च

आपको बता दें कि कंपनी की मोस्ट पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को हाल ही में राजस्थान के रेगिस्तान में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। यानी कि यह एसयूवी आने वाली है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra Thar 5-door version will we launch soon, company informed
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) की आइकॉनिक स्पोर्ट्स बाइक Hayabusa (हायाबूसा) भारत में काफी पॉपुलर है। इस बाइक के 2021 मॉडल को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इस बाइक की डिलीवरी देना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मोटरसाइकिल को डीलरशिप तक पहुंचाया जाने लगा है। यहां से इसे सीधे ग्राहकों तक डिलीवर किया जाएगा। 

आपको बता दें कि 2021 Hayabusa थर्ड जेनरेशन मॉडल है जिसमें काफी सारे अपडेट दिए गए हैं। बात करें कीमत की तो इस बाइक को भारत में 16.40 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है।

2021 Triumph Speed Twin इस दिन होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी अपडेट

कलर्स
2021 Hayabusa को तीन डुअल-टोन कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है। इनमें कैंडी बर्न गोल्ड के साथ ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट स्वॉर्ड सिल्वर के साथ कैंडी डारिंग रेड और पर्ल ब्रिलिएंट व्हाइट के साथ मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू सिल्वर जैसे ऑप्शंस शामिल हैं।

फीचर्स
नई बाइक को पूरी तरह से एक नया डिजाइन दिया गया है, जिसके बाद यह और भी स्पोर्टी और आकर्षित हो गई है। बेहतरीन राइड एक्सपीरियंस के लिए इसमें कंपनी ने कई सारे अपडेट किए हैं। इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी लिफ्ट कंट्रोल, राइड बाई वायर थ्रॉटल, सिक्स-एक्सिस IMU, लॉन्च कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Ducati Multistrada 950 S 'GP White' भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
2021 Suzuki Hayabusa में यूरो 5 नॉर्म्स वाला अपडेटेड 1,340 cc, इनलाइन 4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,700 rpm पर 187.7 bhp का पावर और 7,000 rpm पर 150Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक महज 3.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि नई Hayabusa एक लीटर पेट्रोल में 15 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Suzuki Hayabusa Deliveries Started, Learn Features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) भारतीय बाजार में जल्द नया मिड रेंज हैंडसेट लॉन्च करने वाली है। यहां हम बात कर रहे हैं C25s (सी25एस), जो कि Realme C25 का पावरफुल वर्जन है। Realme C25s को मलेशिया में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इसके बाद से ही इस फोन के भारत में लॉन्च होने की खबरें सामने आ रही थीं। 

वहीं कई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है, कि Realme C25s स्मार्टफोन को अगले माह यानी कि जून में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर डेट कंफर्म नहीं की है। कितना खास होगा ये फोन, आइए जानते हैं...

POCO F3 GT स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme C25s  संभावित फीचर्स
मलेशिया में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720x1,600 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.7 प्रतिशत है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo Reno 6, 6 Pro और 6 Pro+ स्मार्टफोन लॉन्च

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह पीडीएएफ और 5x डिजिटल जूम प्रदान करता है। इसके अलावा 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर इसमें मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme C25s smartphone will be launch in India soon, know possible features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme (रियलमी) का अपकमिंग फोन X7 Max 5G (एक्स7 मैक्स 5जी) लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। बीते दिनों कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को लेकर टीजर जारी किया था। हालांकि इसे 4 मई को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था। वहीं अब कंपनी ने इसकी कंफर्म डेट का एलान कर दिया है। जिसके अनुसार Realme X7 Max स्मार्टफोन को 31 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। यानी कि इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से की जाएगी। बता दें कि इसे Realme X7 Max को रियलमी GT Neo का रिब्रांडेड वर्जन माना जा रहा है।

Realme Narzo 30 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है 5000mAh बैटरी

संभावित कीमत
बात करें कीमत की तो, लीक्स रिपोर्ट के अनुसार Realme X7 Max को प्रीमियम (करीब 25,000 से 30,000 रुपए के बीच) रेंज में रखा जा सकता है। इस कीमत में 12GB रैम मिल सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। 

Realme X7 Max की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन Realme GT Neo के समान होंगे। Realme X7 Max 5G में 6.45 इंच की HD डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस इसमें शामिल होगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

WWDC 2021: Apple का इवेंट 7 जून से होगा शुरू 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल होगा। हालांकि, इसके फ्रंट कैमरा और अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme X7 Max 5G will be launch in India on 31 May
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget