Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर से हालात भयाभय हो चलते हैं। इसका असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि लगातार गिरावट के बाद देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 अप्रैल, सोमवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 508 अंक यानी कि 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 48,387 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 144 अंक यानी कि एक फीसदी की तेजी के साथ 14,485 पर बंद हुआ।

एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होगी ये कीमत, जानें आज के दाम

आज NSE पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयर के अलावा Axis Bank, UltraTech Cement, ICICI Bank, JSW Steel और Grasim Industries,  के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं, Cipla, ब्रिटानिया, HCL Technologies, BPCL और HDFC Bank के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 

बता दें कि आज सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान जहां सेंसेक्स करीब 318.92 अंकों की मजबूती के साथ 48,197.37 स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 108.1 अंकों की मजबूती के साथ 14,449.45 के स्तर पर खुला था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex rises by 508 points, Nifty also rises
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi (शाओमी) के सब-ब्रांड Mi भारत में अपनी नई टीवी रेंज को लॉन्च किया है। जहां अब तक कंपनी को सस्ती टीवी के लिए जाना जाता है। वहीं अब Mi ने भारतीय बाजार में  सबसे महंगी 75 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च की है। यह Mi QLED TV Ultra HD HDR स्मार्ट एंड्राइड टीवी है, जिसकी कीमत 1,19,999 रुपए है। 

यह स्मार्ट टीवी कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी बिक्री 27 अप्रैल को होगी। कितना खास है ये टीवी आइए जानते हैं, इसके बारे में सब कुछ...

Sony का पॉकेट AC गर्मी से दिलाएगा निजात, जानें इसकी खूबियां और कीमत

Mi QLED TV Ultra HD HDR स्पेसिफिकेशन
Mi की यह 75 इंच स्मार्ट टीवी  UHD और HDR सपोर्ट के साथ आती है।इसमें दिया गया 120Hz रिफ्रेश्ड रेट वाला डिस्प्ले 3840 x 2160 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देता है। इसमें 3D के साथ गेमिंग के लिए शानदार पिक्चर क्वॉलिटी मिलती है। HDR ब्राइट और डॉर्क एरिया की शानदार डिटेलिंग करता है।  इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो  97 फीसदी है।

इसमें Dolby Vision, HDR10+, HDR10, HLG जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। वहीं बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इस टीवी में 30W आउटपुट दिया गया है। यह Dolby Audio और DTS-HD फॉर्मेट का सपोर्ट करेगा। स्पीकर सिस्टम में दो Tweeters, दो फुल रेंज ड्राइवर, दो वूफर का सपोर्ट मिलेगा। 

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर

इसके अलावा एप डाउनलोड के लिए इसमें Google Play Store का सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्ट टीवी Google Assistant सपोर्ट के साथ आएगी। यह एंड्राइड 10 बेस्ड स्मार्ट टीवी है, जो Stock Android TV इंटरफेस के साथ Xiaomi के PachWall यूजर इंटरफेस के साथ आएगा।स्मार्ट टीवी में 2GB रैम के साथ क्वाड-कोर 64-bit A55 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें  32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Xiaomi launched 75-inch QLED TV in India, price Rs 1,19,999
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन नए इनोवेशन देखने को मिलते हैं, इन्हीं में शामिल है जापानी कंपनी Sony का मोबाइल से भी छोटा AC, जो गर्मी के मौसम में आपको कूल रखेगा। ये एक ऐसा एयर कंडीशनर  है, जिसे आप अपनी पॉकेट में रख सकते हैं। सोनी के इस पोर्टेबल एसी का नाम Reon Pocket रखा है जिसे किसी कपड़े के अंदर फिट किया जा सकता है। इसके निर्माण के लिए Sony ने स्पोर्टवियर ब्रांड जैसे Le Coq Sportif, Munsingwear से साझेदारी की है।

Sony ने इस डिवाइस को क्राउडफंडिंग प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च किया है। बात करें कीमत की तो Reon Pocket 2 की जापान में कीमत 138 डॉलर (करीब 14,850 रुपए) है। हालांकि भारत में यह नेकबैंड एसी कब लॉन्च की जाएगी, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।  

Mi 11 Ultra स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है इन-बिल्ट हार्ट रेट सेंसर

3 घंटे का बैटरी बैकप
The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक Sony की वियरेबल्स एसी की ज्यादा डिटेल मौजूद नहीं है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, Sony Reon Pocket AC में ठंडी हवा देने के लिए एक पैनल लगाया गया है। यह AC बैटरी के जरिए काम करता है और इसके तापमान को स्मार्टफोन के जरिए ब्लूटूथ से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया गया है। Sony के इस पोर्टेबल एसी की बैटरी का बैकअप 90 मिनट्स का है और इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगेगा।

Samsung Galaxy S20 FE 4G हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

कूल और हीटिंग
इस पोर्टेबल एसी  को एस, एम और एल साइज के कपड़ों के साथ फिट किया जा सकता है। Sony का दावा है कि इस एसी को पेल्टियर एलिमेंट से तैयार किया गया है जो तेजी से ठंडा और गर्म होता है। यानी ​कि यह डिवाइस ना केवल आपको तेज गर्मी से राहत देगा बल्कि यह आपको सर्दी में ठंड से भी बचाएगा। यह छोटा डिवाइस Peltier एलिमेंट के साथ आता है, जो कूल और हीटिंग को एफिशिएंट तरीके से मैनेज करता है। बता दें कि पेल्टियर एलिमेंट का इस्तेमाल कार और वाइन कूलर्स में होता है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sony launches Reon Pocket 2 AC, Know price & features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO (आईक्यूओओ) ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) खास है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन व्हाइट बैक पैनल के साथ आता है, जिसके ऊपर BMW M Motorsport की आइकॉनिक रेड, ब्लैक और ब्लू स्ट्राइप्स बनी है।

स्मार्टफोन iqoo.com और Amazon India पर 1 मई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों को ICICI Credit Card के जरिए या EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Amazon कूपन के जरिए फ्लैट 2,000 रुपए ऑफ और 9 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

iQOO 7 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च , जानें कीमत और खूबियां

कीमत 
वहीं iQoo 7 Legend फोन दो वेरिएंट में बेचा जाएगा। इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,990 रुपए रखी गई है। जबकि इसके हाई-एंड वेरिएंट 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,990 रुपए है। 

iQoo 7 Legend स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.62 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9  और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी OIS सपोर्ट से लैस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 589, दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo A53s 5G भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

iQoo 7 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित IQOO UI पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iQoo 7 Legend (BMW Edition) launch in India, it has 66W fast charging
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO (आईक्यूओओ) ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें iQoo 7 और iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) शमिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इनमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग वाली दमदार बैटरी मिलती है।

स्मार्टफोन iqoo.com और Amazon India पर 1 मई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों को ICICI Credit Card के जरिए या EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Amazon कूपन के जरिए फ्लैट 2,000 रुपए ऑफ और 9 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Oppo A53s 5G भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

iQoo 7 5G कीमत और कलर्स
iQoo 7 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है। वहीं इसका 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,990 रुपए का है, जबकि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपए रखी गई है। यह फोन सॉलिड आइस ब्लू और स्टॉर्म ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iQoo 7 स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.62 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9  और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 589, दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Asus ExpertBook B9 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च 

iQoo 7 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित IQOO UI पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iQOO 7 smartphone launch in India, know price & features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (26 अप्रैल, सोमवार) मजबूती के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 318.92 अंकों की मजबूती के साथ 48,197.37 स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 108.1 अंकों की मजबूती के साथ 14,449.45 के स्तर पर खुला है। 

बता दें कि, शुक्रवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 47875 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 65 अंक गिरकर 14341 पर बंद हुआ था।

एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होगी ये कीमत, जानें आज के दाम

आज शुरुआती कारोबार में ICICI बैंक, ONGC, PVR, सेल, गुजरात गैस, केडिला हेल्थ, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेकसीमेंट, SBI, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी इंटरप्राइजेज, कोटक महिंद्रा, हिंडाल्को, NMDC, आरती इंडस्ट्रीज, IDFC फर्स्ट बैंक, बजाज फाइनेंस, गोदरेज प्रॉपर्टीज, JSW स्टील में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। 

वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल, HCL टेक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ब्रिटानिया, सिप्ला, भारत फोर्ज, ल्युपिन, अपोलो हॉस्पिटल, जुबलिएंट फूड, अरोबिंदो फार्मा, हेवेल्स इंडिया  में कमजोरी के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: market opens strongly, Sensex rises 318 points
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget