Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका में कोरोना के कहर से निपटने के लिए प्रोत्साहन पैकेज से घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को फिर बहार आई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 दिसंबर, सोमवार) सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर नई बुलंदियों को छुआ। सेंसेक्स 47,000 के ऊपर रिकॉर्ड स्तर पर खुला और 47,354.71 तक उछला जोकि अब तक की ऐतिहासिक उंचाई है। 

इसी प्रकार, निफ्टी 13,800 के ऊपर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान नई उंचाई 13,865.45 को छुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना राहत पैकेज पर हस्ताक्षर करने की खबर से एशियाई बाजार गुलजार हुआ।

क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां जानें

सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 363.37 अंकों यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 47,336.91 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी बीते सत्र से 101.80 अंकों यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 13,851.05 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 180.05 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड उंचा स्तर 47,153.59 पर खुला और 47,354.71 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 47,152.03 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 65.90 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड उंचा स्तर 13,815.15 पर खुला और 13,865.45 की नई उंचाई को छुआ जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 13,813.50 रहा।

इस साल ईटीएफ में बढ़ा निवेश, सोने के गहनों के प्रति घटना रुझान

जानकार बताते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2.3 ट्रिलियन डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज पर हस्ताक्षर करने से एशियाई बाजारों में रौनक लौटी है। इससे पहले ट्रंप ने इस पैकेज पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया था। यह पैकेज कोरोना महामारी से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निटपने के लिए दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex above 47,000, Nifty also moves up
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिसंबर माह अपने अंतिम चरण में है। वहीं इस माह 8 दिसंबर से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता का दौर आज भी जारी है। भारतीय तेल कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 28 दिसंबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार 21वां दिन है जब कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। नवंबर से 7 दिसंबर तक पेट्रोल 2.66 रुपए और डीजल 3.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। इसके बाद से इनकी कीमतों में कोई बदलाव ना होने से राहत है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इस साल ईटीएफ में बढ़ा निवेश, सोने के गहनों के प्रति घटना रुझान

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

एलुमिनियम और सोलर सेक्टर में अगले साल उतरेगी कोल इंडिया

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 28 december 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनाकाल में गोल्ड में के प्रति निवेशकों का रूझान तेजी से बढ़ा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ईटीएफ, बार या कॉइन के रूप में गोल्ड की खरीदारी लगभग दोगुनी बढ़ी है। गोल्डहब की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इस साल दुनिया भर में 572 टन गोल्ड ज्वैलरी के रूप में खरीदा गया और निवेशकों ने 1130 टन गोल्ड (ईटीएफ, बार, क्वाइन) में निवेश किया। केंद्रीय बैंकों ने 233 टन गोल्ड और इंडस्ट्रीज ने 139 टन गोल्ड की खरीदारी की। 

गोल्डहब के डेटा के मुताबिक पिछले साल 2019 में 1064 टन, 2018 में 1051 टन, 2017 में 1060 टन, 2016 में 953 टन और 2015 टन गोल्ड ज्वैलरी की खरीदारी हुई थी। इस दौरान ईटीएफ, कॉइन या बार में निवेशकों की बात करें तो 2015 में 485 टन, 2016 में 1072 टन, 2017 में 725 टन, 2018 में 572 टन, 2019 में 594 टन और 2020 में 1130 टन गोल्ड में निवेश हुआ। वहीं केंद्रीय बैंकों ने इस साल गोल्ड की खरीदारी कम की है।  गोल्डहब के मुताबिक इस साल दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने महज 233 टन गोल्ड खरीदे हैं जबकि पिछले साल 385 टन गोल्ड की खरीदारी की थी।

Capture



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Investment in gold ETFs increased more than jewelery in 2020, know what the figures say
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कार निर्माता कंपनी Honda (होंडा) ने भारतीय बाजार में मौजूद अपनी पाॅपुलर सेडान Civic (सिविक) और एसयूवी CR-V (सीआर-वी) को बंद करने की घोषणा कर दी है। अब कंपनी इन दोनों गाड़ियों का प्रोडक्शन और बिक्री यहां पर नहीं करेगी। इन दो प्रीमियम मॉडल को कंपनी CKD किट के रूप में एसेंबल करती थी।

कंपनी ने ग्रेटर नोएडा स्थित अपने प्लांट में प्रोडक्शन को बंद कर दिया है और इसी के साथ यहां से प्रोडक्शन को राजस्थान स्थित तपुकरा प्लांट में शिफ्ट कर दिया है। इस प्रोडक्शन प्लांट में  प्रीमियम सेडान City (सिटी) सेडान का निर्माण भी किया जाता था। 

Jeep Compass का फेसलिफ्ट वर्जन नए साल में हो सकता है लाॅन्च

रिपोर्ट के अनुसार सिटी सेडान के उत्पादन को राजस्थान में होंडा के तपुकरा स्थित संयंत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर राजेश गोयल ने बताया कि हम अपने सभी प्रोडक्शन को तपुकरा प्लांट में इकट्ठा कर रहे हैं और इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के प्लांट में प्रोडक्शन को बंद किया जा रहा है।

इन दोनों गाड़ियों (Civic और CR-V ) के डिस्कंटीन्यू किए जाने के बाद भारतीय बाजार में होंडा के केवल चार मॉडल उपलब्ध हैं, जिसमें City (सिटी), WR-V (डब्ल्यूआर-वी), Amaze (अमेज) और Jazz (जैज) शामिल है।

मालूम हो कि Honda Civic को कंपनी ने पहली बार 2006 में और CR-V को 2003 में लॉन्च किया था। करीब एक साल पहले कंपनी ने अपनी एक और प्रीमियम सेडान Accord (एकॉर्ड) को भी भारतीय बाजार में बंद कर दिया था। 
 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda discontinued Civic and CR-V models in india
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मुंबई। कोल सेक्टर की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड अब एलुमिनियम और सोलर सेक्टर में प्रवेश करने जा रही है। दुनिया भर में इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से कोयले की मांग में पिछले साल की तुलना में 5 फीसदी की गिरावट आई है। अगले साल भी इस  सेक्टर में चुनौतियां बने रहने का अनुमान है। इस वजह से कोल इंडिया ने अगले साल 2021 में गैर-कोयला क्षेत्र में प्रवेश करने का फैसला लिया है। वहीं कोल इंडिया ने एक बिलियन टन (100 करोड़ टन) कोयला के उत्पादन का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।

कोल इंडिया के सेक्रेटरी अनिल कुमार जैन ने कहा कि कोल माइनिंग के अलावा अन्य सेक्टर में निवेश किया जाएगा ताकि फॉसिल फ्यूल से ट्रांजिशन हो सके। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि  कंपनी ने 2023-24 तक 100 करोड़ टन (एक बिलियन) कोल उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी ने 2.5 लाख करोड़ की निवेश योजना तैयार किया है जिसमें से कुछ राशि को क्लीन कोल टेक्नोलॉजीज और डाइवर्सिफिकेशन पर खर्च किया जाएगा और शेष राशि कोल प्रोडक्शन बढ़ाने पर।

बता दें कि कोल इंडिया विश्व की सबसे बड़ी कोल माइनर है। घरेलू कोयला उत्पादन में उसकी 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने शेयर बजार को दी सूचना में कहा, 'कोल इंडिया के निदेशक मंडल की बैठक में एलुमिनियम और सोलर क्षेत्र में जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। निदेशक मंडल ने विशेष उद्देश्यीय इकाई (एसपीवी) के गठन को भी मंजूरी दे दी है। 

बीते दिनों खबर आई थी कि कंपनी एनटीपीसी के साथ मिलकर देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर को डेवलप करने के लिए सेट अप किया है। इसके लिए इसने सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके जरिए 1 हजार मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coal India set to diversify into non-coal mining areas in 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पाॅपुलर हैचबैक कार स्विफ्ट (Swift) का लिमिटेड एडिशन लांच कर दिया है। इस एडिशन में डिजाइन के साथ कैबिन में भी कुछ अपडेट किए हैं। जिससे यह देखने में पहले से ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगी।

बात करें इसकी कीमत की तो यह एक्स शोरूम कीमत से 24,000 हजार रुपए अधिक है। वहीं इसके LXI ट्रिम लिमिडेट एडिशन की कीमत 5.43 लाख रुपए है और टॉप मॉडर्ल ZXI प्लस AMT लिमिटेड एडिशन की कीमत 8.26 लाख रुपए है।

Jeep Compass का फेसलिफ्ट वर्जन नए साल में हो सकता है लाॅन्च

लिमिटेड एडिशन में क्या है खास
Swift के लिमिटेड एडिशन में पूरी तरह ब्लैक थीम नजर आएगी। वहीं, नए मॉडल में एरोडायनामिक स्पॉइलर और बॉडी साइड मोल्डिंग के अलावा ग्रिलए टेल लैंप और फॉग लैंप पर ऑल ब्लैक की सजावट की गई है। कार के अंदर की तरफ ग्राहकों को स्पोर्टी सीट कवर के साथ राउंड डायल और फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया है।

इंजन और पावर 
स्विफ्ट के लिमिटेड एडिशन 2020 में मेकैनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें रेग्यूलर मॉडल वाला ही बीएस-6 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83पीएस की पावर और 113एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maruti Suzuki Swift Limited edition launch, know price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने बीते दिनों चीनी मार्केट में Reno 5 Pro 5G (रेनो 5 प्रो 5 जी) को लाॅन्च किया था। वहीं अब एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन भारतीय बैंचमार्किंग साइट BIC पर स्पाॅट किया गया है। बता दें कि यह स्मार्टफोन क्वाड कोर रियर कैमरा सेटअप से लैस है। 

चूंकि चीन में Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन को पहले ही लाॅन्च किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को लगभग इन्हीं फीचर्स के साथ भारत में उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के भारतीय बाजार में लाॅन्च होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

Xiaomi के नए 108 MP कैमरा वाले स्मार्टफोन का टीजर हुआ जारी

शेयर पोस्ट से मिली जानकारी
हाल ही में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके अनुसार  ओप्पो का आगामी स्मार्टफोन माॅडल नंबर CPH2201 के साथ बीआईएस पर स्पाॅट किया गया है। इस माॅडल नंबर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हाल ही में चीन में लाॅन्च हुआ Reno 5 Pro 5G हो सकता है। जो कि अब भारत में लाॅन्च होने की तैयारी कर रही है। 

Reno 5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का FHD डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजोल्यूशन देती है। एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ मीडियाटेक डेमिंसिटी 1000 प्लस प्रोसेसर दिया गया है।  

Samsung Galaxy A22 5G होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल पोट्रेट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए इस फोन में 32  का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 65Wफास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4350mAh बैटरी दी गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Report: Oppo Reno 5 Pro 5G will be launch in India soon!
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget