Latest Post

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने चीनी मिलों की मांग पर अधिकतम स्वीकार्य निर्यात परिमाण (एमएईक्यू) कोटे के तहत निर्धारित 60 लाख टन चीनी निर्यात करने की समय-सीमा तीन महीने के लिए बढ़ाकर दिसंबर तक कर दी है। यह जानकारी सोमवार को खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को दी।

अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कई मिलों को चीनी निर्यात करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था, इसलिए उनकी ओर से निर्यात की समय सीमा बढ़ाने की मांग की गई थी।

चालू शुगर सीजन 2019-20 (अक्टूबर-सितंबर) में सरकार द्वारा एमएईक्यू के तहत निर्धारित निर्यात कोटा 60 लाख टन में से 57 लाख टन के करीब निर्यात के सौदे हो चुके हैं। खाद्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुबोध कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चीनी मिलों को तय कोटे की चीनी निर्यात करने के लिए और तीन महीने का समय दिया गया है।

चालू शुगर सीजन 2019-20 दो दिन बाद 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है और लेकिन अगले सीजन 2020-21 (अक्टूबर-सितंबर) में निर्यात नीति की अब तक घोषणा नहीं हुई है। चीनी उद्योग की ओर से 2019-20 की निर्यात नीति को आगे जारी रखने की मांग की गई है। इस बाबत पूछे जाने पर खाद्य मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि यह अभी विचाराधीन है।

चालू शुगर सीजन 2019-20 में एमएईक्यू के तहत तय 60 लाख टन चीनी के निर्यात का कोटा पर सरकार की ओर से चीनी मिलों को 10,448 रुपये प्रति टन की दर से सब्सिडी दी जा रही है, जिस पर कुल खर्च 6,268 करोड़ रुपये आएगा।

उद्योग संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज (एनएफसीएसएफ) के अनुसार, चालू सीजन 2019-20 में देश में चीनी का उत्पादन 273 लाख टन है, जबकि पिछले साल का बकाया स्टॉक 145 लाख टन था। इस प्रकार चीनी कुल आपूर्ति 2019-20 में 418 टन रही, जबकि घरेलू खपत 250 लाख टन और निर्यात 60 लाख टन होने का अनुमान है। इस प्रकार, अगले सीजन के लिए 108 लाख टन चीनी का बचा हुआ स्टॉक रह जाएगा।

पीएमजे/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chinese export deadline extended 3 months under fixed quota: Ministry
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख देखने को मिल रहा है। इस बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 28 सितंबर) बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 592.97 अंक ऊपर 37981.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बात करें निफ्टी की तो यह 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 177.30 अंक ऊपर 11227.55 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

डीजल के दाम में आज फिर आई गिरावट, पेट्रोल के दाम स्थिर

इंडेक्स 
इंडेक्स की बात करें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, पीएसयू बैंक और मेटल शामिल हैं।

बढ़त पर खुला था बाजार
आपको बता दें कि आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। आरंभिक कारोबार के दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 37,800 के ऊपर कारोबार चल रहा था जबकि निफ्टी करीब 125 अंकों की बढ़त के साथ 11,175 पर बना हुआ था। पूर्वान्ह 10.42 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 422.19 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 37,810.85 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 124.75 अंकों यानी 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 11,175 पर बना हुआ था।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing Bell: Sensex gained 590 points, Nifty also jumped
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 में लगभग छह महीने के अंतराल के बाद एक अक्टूबर से संचालन बहाल होगा।

फिलहाल, आईजीआईए में केवल टर्मिनल-3 यात्रियों की यात्रा के लिए ऑपरेशनल है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (डीआईएएल) ने एक बयान में कहा, टी-2 पर संचालन की शुरुआत प्रतिदिन 96 हवाई ट्रैफिक गतिविधियों (48 प्रस्थान और 48 आगमन) के साथ होगी और अक्टूबर के अंत तक 180 तक बढ़ जाएगी।

बयान में कहा गया, टर्मिनल शुरुआती चरण में इंडिगो की 2000 सीरीज की उड़ानों और गोएयर के संपूर्ण संचालन के साथ परिचालन फिर से शुरू करेगा। लगभग 27 काउंटर --गोएयर के लिए 11 और इंडिगो के लिए 16, संबंधित उड़ानों के यात्रियों के लिए बनाए गए हैं।

डीआईएएल के अनुसार, संचालन बहाल होने के बाद टी-2 से निर्धारित पहली उड़ान श्रीनगर जाने वाली इंडिगो विमान की होगी जो सुबह 6.25 बजे रवाना होगी।

बयान में कहा गया है, संचालन की शुरुआत, सीरीज 2000 (6ई 2000- 6ई 2999) की सभी इंडिगो उड़ानों के टी-2 से परिचालन होने के साथ होंगी।

इसमें आगे कहा गया, ये टी-2 से 20 गंतव्यों के लिए उड़ान भरेंगी, जिनमें अहमदाबाद, अमृतसर, भुवनेश्वर, भोपाल, बेंगलुरु, कोच्चि, गुवाहाटी, इंदौर, जम्मू, लखनऊ, चेन्नई, पटना, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम और विशाखापट्टनम शामिल हैं।

अगले चरण में, 8 अक्टूबर से मुंबई, कोलकाता, कोयम्बटूर, देहरादून, गोवा, हैदराबाद, मदुरै, जयपुर और नागपुर सहित 12 और गंतव्यों के लिए उड़ानों का टी-2 से परिचालन होगा।

वीएवी/एसजीके

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IGIA Terminal-2 will be restored from October 1
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिन्द्रा एंड महिन्द्रा) की आने वाली Thar (थार) 2020 लगातार चर्चााओं में है। हाल ही में इस ऑफ-रोड एसयूवी की नीलामी शुरू हुई थी जो 29 सितंबर तक चलने वाली है। वहीं अब इसकी बुकिंग को लेकर जानकारी सामने आ गई है। नेक्स्ट जेनरेशन Thar को कंपनी 2 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। इस तारीख को कंपनी अपना 75वां फाउंडर्स डे भी सेलेब्रेट करने वाली है। 

बात करें बुकिंग की तो रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई Thar की बुकिंग भी 2 अक्टूबर से शुरू करेगी। हालांकि कुछ डीलरों ने इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि यह एसयूवी नई डिजाइन के अलावा कई सारे नए सेफ्टी फीचर्स से लैस है...

MG Gloster से उठा पर्दा, ऑटोमेटिक पार्किंग सहित इन धांसू फीचर्स से है लैस

फीचर्स और सुरक्षा
इंटीरियर की बात करें तो कार की अपहोल्सट्री पूरी तरह से वाशेबल है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7 इंच की 'ड्रिजिल रेसिस्टेंट' इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इस एसयूवी में स्पीकर टॉप पर लगाए गए हैं। 

सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में ABS के साथ EBD, डुअल एयरबैग, के अलावा क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल आदि को शामिल किया गया है।  

Mercedes-AMG GLE 53 Coupe भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इंजन और पावर
2020 Mahindra Thar में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प दिया गया है। पहला 2.0-लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है और दूसरा 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन है। इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra Thar 2020 booking will open 2nd of october

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (समिति) की मंगलवार से होने वाली बैठक में तब्दीली हो गई है और बैठक की अगली तिथि की घोषणा जल्द ही होगी।

एमपीसी की बैठक में फेरबदल की जानकारी आरबीआई ने सोमवार को दी। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एमपीसी की बैठक, जो 29 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर के दौरान होने वाली थी, उसमें फेरबदल हो गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैठक की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

पीएमजे-एसकेपी

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RBI MPC meeting changed, announcement of next date soon
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। अनिल अंबानी ने ब्रिटेन की अदालत में अपनी सारी संपत्ति और देनदारियों का पूरे और निष्पक्ष तौर पर खुलासा कर दिया है। उन्होंने फिर से इस बात की पुष्टि की है कि व्यक्तिगत रूप से उनके पास भारत के बाहर कोई संपत्ति नहीं है।

बता दें कि यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा साल 2012 में चीन के स्वामित्व वाले बैंकों से लिए गए कॉर्पोरेट लोन की व्यक्तिगत गारंटी का है, ना कि अंबानी के व्यक्तिगत ऋण का।

सुनवाई से जुड़े कानूनी सूत्रों ने कहा कि कार्यवाही के दौरान चीनी बैंकों की ओर से लगाए गए एक गलत आरोप का खंडन करते हुए अंबानी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने शानदार जीवनशैली जी है। इसके बजाय उन्होंने सम्मानपूर्वक स्पष्ट किया कि वास्तव में वह सरल आदतों वाले एक अनुशासित और बेहद धार्मिक व्यक्ति हैं ।

अंबानी एक जुनूनी एथलीट और मैराथन दौड़ने वाले रनर हैं, जो 50 से अधिक मैराथन /हॉफ-मैराथन में दौड़ चुके हैं।

कानूनी सूत्रों ने कहा कि अंबानी ने कहा कि वह पूरी जिंदगी शाकाहारी रहे और उन्होंने न कभी शराब का सेवन किया, ना धूम्रपान किया और ना जुआ खेला। वे अपनी मां कोकिलाबेन और परिवार के साथ सीविंड नामक एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। इसकी व्यवस्था उनके दिवंगत पिता धीरूभाई अंबानी ने की थी।

अंबानी ने उन गलत बयानों का भी खंडन किया जिसमें अनुमान लगाया गया था कि उनके पास कारों, कॉर्पोरेट जेट, एक हेलीकाप्टर और एक यॉच का कथित बेड़ा है। अंबानी ने स्पष्ट किया कि इनमें से कोई भी संपत्ति उनके पास नहीं है और वे केवल कंपनी द्वारा दी गई एक कार का उपयोग करते हैं।

अंबानी ने यह भी खुलासा किया कि ब्रिटेन में चीनी राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों द्वारा किए गए इस मुकदमे की महंगी फीस देने के लिए और अपने कानूनी खचरें को पूरा करने के लिए उन्हें मजबूरन 9.9 करोड़ रुपये में सभी गहने बेचने पड़े।

एसडीजे-एसकेपी

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
All assets and liabilities only in India, nothing abroad
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget