Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने बीते साल अपना सस्ता फोन OnePlus Nord (वनप्लस नॉर्ड) भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने इसके लिए OxygenOS 11.1.1.3 का अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट के साथ ग्राहकों को मई 2021 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पच भी मिल रहा है। नए अपडेट के साथ कई बग को भी फिक्स किया गया है।

OnePlus Nord को मिल रहे इस अपडेट के साथ सिस्टम, नेटवर्क, कैमरा और फाइल मैनेजर के लिए कई फीचर्स मिलेंगे। OxygenOS 11.1.1.3.AC01DA अपडेट की साइज 420MB है। हालांकि यह अपडेट सभी यूजर्स के लिए एक साथ नहीं मिल रहा है। लेकिन धीरे धीरे- यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। क्या खास है इस अपडेट में, आइए जानते हैं...

Realme C25s स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

नए अपडेट में क्या खास?
OnePlus के फोरम पर नए अपडेट के बारे में दी गई जानकारी के अनुसार, इस अपडेट के बाद कैमरा पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से काम करेगा। कैमरे के बग जैसे नाइट्सकेप मोड में डिस्प्ले की समस्या, प्रोफाइल पिक्चर, वीडियो रिकॉर्डिंग में फ्रेम ड्रॉप, कई बार फ्लैश इफेक्ट, फ्रंट कैमरे को स्विच में देरी जैसी समस्याएं ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा वाई-फाई की स्पीड भी नए अपडेट के बाद अच्छी मिलेगी।

OnePlus Nord की स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप है। जिसमें 48 मेगापिक्सलका प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर शामिल है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

POCO F3 GT स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

फोन में बेहतर परफोर्मेंस के लिए फोन में 12GB तक रैम के साथ क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,100 mAh की बैटरी दी है। कंपनी के अनुसार, 30 मिनट में फोन की बैटरी 70 फीसदी चार्ज हो जाती है। वहीं सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
OnePlus Nord gets OxygenOS 11.1.1.3 update, know what's special in it
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO (आईक्यूओओ) अपने नए हैंडसेट iQOO Z3 5G (आईक्यूओओ जेड3 5जी) को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसका खुलासा कंपनी ने हाल ही में किया है। जिसके अनुसार, iQOO Z3 5G स्मार्टफोन को 8 जून 2021 के दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को अमेजन इंडिया पर लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि इसकी बिक्री इसी प्लेटफॉर्म से की जाएगी। 

आपको बता दें कि iQOO Z3 को कुछ समय पहले चीन में पेश किया था। कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को Snapdragon 768G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। यही नहीं इस फोन में पावरफुल बैटरी भी मिलेगी। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन...

Realme ने भारत में लॉन्च की किफायती 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और खूबियां

संभावित कीमत 
iQOO Z3 स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में 1,699 CNY (करीब 18,900 रुपए) है। की कीमत में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि भारत में इसे 18,000 से 25,000 रुपए की बीच की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। 

iQOO Z3 की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 6.58-inch की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो वाटर ड्रॉप नॉच के साथ आती है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में सलाह स्नैपड्रैगन 768G प्रोसेसर दिया जाएगा। 

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन लेंस के अलावा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का लेंस शामिल किया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

Xiaomi ने लॉन्च की 200W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

iQOO Z3 में डुअल सिम स्लॉट है और यह एंड्राइड 11 बेस्ड iQoo 1.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। स्मार्टफोन में 256GB तक का स्टोरेज मिलती है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो 55W की चार्जिंग सपोर्ट करती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iQOO Z3 5G smartphone will be launch in India on June 8, know features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo (ओप्पो) ने बीते वर्ष भारत में A15 ( ए15) को लॉन्च किया था। यह किफायती स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा और पावरफुल बैटरी जैसी खूबियों से लैस था। वहीं अब खबर है कि कंपनी इस फोन के सक्सेसर Oppo A16 लॉन्च करने की तैयारी में है। यह भी एक बजटफोन ही होगा, जिसमें बेहतर प्रोसेसर भी मिलेगा। 

Oppo A16 स्मार्टफोन को भारत की बीआईएस, अमेरिका की एफसीसी, यूरोप की ईसीसी,  और सिंगापुर की आईएमडीए सहित अन्य देशों की सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यहां इस फोन की कई लीक जानकारियां भी देखने को मिली हैं। आइए जानते हैं इस फोन के लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में...

iPhone SE 3 जून में हो सकता है लॉन्च, जानें लॉन्चिंग पर रिपोर्ट

Oppo A16 लीक स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A16 में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी यह पहले से बेहतर होगी। इसमें रेक्टेंगुलर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी यहां नहीं दी गई है। सेंसर को लेकर भी लीक्स रिपोर्ट में कोई जानकारी नहीं है।

हालांकि इसमें कहा गया है कि, स्मार्टफोन में 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह लेटेस्ट Android 11 OS के ColorOS 11.1 पर बेस्ड है। इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

Oppo A15 स्पेसिफिकेशन
आपको बता दें कि कंपनी ने बीते साल भारत में Oppo A15 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो व 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर आते हैं। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

OnePlus Nord को मिला OxygenOS 11.1.1.3 अपडेट, जानें इसमें क्या है खास

कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर का उपयोग किया था। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4230mAh बैटरी मिलती है जो 10 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन को भारत में 9,490 रुपए में लॉन्च किया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Oppo's new budget phone will be launch soon, know leak features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Realme (रियलमी) ने भारत में अपने नए 'किफायती' 4K स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को कंपनी ने Realme TV 4K नाम दिया है। इस टीवी को दो स्क्रीन साइज में बाजार में उतारा है। खासियत की बात करें तो इस टीवी में बेहतर व्यूइंग के लिए Dolby Vision दिया गया है। यही नहीं यह टीवी वॉयस असिस्टेंट के आसान एक्सेस के लिए चार माइक्रोफोन से लैस है। इसमें Google Assistant सपोर्ट मिलता है। 

बात करें कीमत की तो, Realme TV 4K स्मार्ट टीवी के 43 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 27,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 50 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्ट टीवी की पहली सेल 4 जून दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com पर शुरू होगी।

Xiaomi ने लॉन्च की 200W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी

Realme TV 4K स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्ट टीवी में 43-इंच व 50-इंच स्क्रीन साइज का विकल्प मिलता है। दोनों टीवी में 3840x2160 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं, इनमें आस्पेक्ट रेशियो 16:9 और स्क्रीन व्यूइंग एंगल 178-डिग्री मिलता है।

दोनों ही टीवी Android TV 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। स्मार्ट टीवी में 2GB रैम और क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। वहीं इंटरनल स्टोरेज के तौर पर इनमें 16GB स्टोरेज मिलती है। बेहतर साउंड के लिए इनमें चार स्पीकर यूनिट हैं, जो एक साथ मिलकर 24W आउटपुट देते हैं। दोनों टीवी डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस एचडी सपोर्ट के साथ आते हैं। 

Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन में है 50W फास्ट चार्जिंग और 64 MP कैमरा

इन दोनोंं ही टीवी में क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं, जो गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल देते हैं। Realme टीवी में Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स प्रीलोडेड हैं। इसके अलावा इनमें गूगल प्ले स्टोर और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में को ब्लूटूथ सपोर्टेड रिमोट कंट्रोल के साथ बंडल किया गया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme TV 4K launch in India, know price and features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) की पॉपुलर एसयूवी Bolero (बोलेरो) जल्द नए अवतार में लॉन्च हो सकती है। दरअसल कंपनी अपनी इस एसयूवी का नेक्स्ट जेनरेशन लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में अपनी आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कंपनी ने नई बोलेरो की पुष्टि की है। नई बोलेरो कंपनी की स्कार्पियो प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

बता दें कि बोलेरो, महिन्द्रा की सबसे ज्यादा पॉपुलर एसयूवी में से एक है, जिसे शहर के साथ साथ गांव में भी काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी को एक मजबूत और टिकाउ एसयूवी के तौर पर देखा जाता है और कई बार इससे संबधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरसल भी हुए हैं। फिलहाल जानते हैं नई बोलेरो के बारे में... 

Mahindra की धाकड़ एसयूवी Thar का 5-डोर वर्जन होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

कब होगी लॉन्च 
Mahindra अपनी नई जेनरेशन Bolero को कब तक लॉन्च करेगी इस बारे में फिलहाल किसी डेट की घोषणा कंपनी ने नहीं की है। हालांकि कंपनी का कहना है कि वह अपने 9 नए मॉडल बाजार में उतारने वाली है। इसकी तैयारी कंपनी कर रही है, इन्हीं में नई बोलेरो भी शामिल है। जिसे 2023 तक लॉन्च किया जाएगा। 

इंजन और पावर
बता दें कि 2020 Mahindra Bolero में BS6 कंम्पलाइंट 1.5 लीटर 3 सिलिंडर युक्त mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3,600 rpm पर 75 bhp का पावर और 1,600-2,200 rpm पर 210 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एसयूवी की फ्यूल टैंक कपैसिटी 60-लीटर है। बता दें, यह SUV सिर्फ रियर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।  

Tata Nexon के इस फीचर को मिला अपडेट, नए अलॉय व्हील्स में भी नजर आई एसयूवी

फीचर्स
वर्तमान में इस एसयूवी में नया ग्रिल और फ्रंट बंपर के अलावा अपडेटेड हेडलैम्प मिलते हैं।जबकि रियर में नए टेललैम्प और बूट गेट के लिए नया डोर हैंडल दिया गया है। बात करें इंटीरियर की तो इसमें Aux और USB सपोर्ट के साथ म्यूजिक सिस्टम मिलता है। कार के सभी वेरियंट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। सुरक्षा के लिहाज से इस एसयूवी में ड्यूल एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमांडर और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra will soon launch next generation Bolero, know report
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्युंदै) भारत में अपनी 5वीं एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। यह एसयूवी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और अब कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट पर इसका टीजर वीडियो जारी किया है। यहां हम बात कर रहे हैं Hyundai की अप​कमिंग 7-सीटर एसयूवी Alcazar (अल्काजार) की। जारी वीडियो में एसयूवी Alcazar गुजरात में कच्छ के रेतीले इलाके में रेत उड़ाती नजर आ रही है। इसके साथ क्रेटा, वेन्यू और कोना एसयूवी भी नजर आईं।

आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Hyundai Alcazar का डिजाइन स्केच जारी किया था। जिसमें कार के लुक और इंटीरियर के बारे में कई अहम जानकारी मिली थीं। इस एसूयवी का ग्लोबल प्रीमियर 7 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया।

महिन्द्रा जल्द लॉन्च करेगी नेक्स्ट जेनरेशन Bolero, जानें इस SUV की पूरी रिपोर्ट

कब होगी लॉन्च
Hyundai Alcazar को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एसयूवी को जून माह में लॉन्च किया जाएगा। इसे इस माह के आखिरी सप्ताह में बाजार में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई डीलर्स ने इस एसयूवी की अनऑफिशियल बुकिंग  शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी द्वारा इसकी आधिकारिक बुकिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।

डिजाइन
इसके फ्रंट से यह क्रेटा की तरह नजर आती है, हालांकि पीछे से इसकी डिजाइन में क्रेटा के मुकाबले काफी बदलाव किए गए हैं। बता दें किAlcazar को सात-सीटर और छह-सीटर विकल्प के रूप में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें दूसरी पंक्ति के लिए कप्तान सीटें और सेंटर आर्मरेस्ट मिलेगा। एसयूवी को तीनों पंक्तियों के लिए एसी वेंट भी मिलेंगे। इसमें नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील नजर आ रहे हैं। 

वहीं रियर में फिर से डिजाइन किए गए सी-आकार के LED टेल लैंप, अपडेट रियर बम्पर और स्पॉइलर के साथ टेलगेट संरचना, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और शार्क फिन एंटीना मिलता है।  

Mahindra की धाकड़ एसयूवी Thar का 5-डोर वर्जन होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
 
इंजन और पावर
Alcazar में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसका 2.0 लीटर वाला पेट्रोल इंजन 159PS की पावर और 192Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5 लीटर का डीजल वेरिएंट 115PS की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6 स्पीड मैनुअल और स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai Alcazar teaser video released ahead of official launch
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्युंदै) भारत में अपनी 5वीं एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। यह एसयूवी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है और अब कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट पर इसका टीजर वीडियो जारी किया है। यहां हम बात कर रहे हैं Hyundai की अप​कमिंग 7-सीटर एसयूवी Alcazar (अल्काजार) की। जारी वीडियो में एसयूवी Alcazar गुजरात में कच्छ के रेतीले इलाके में रेत उड़ाती नजर आ रही है। इसके साथ क्रेटा, वेन्यू और कोना एसयूवी भी नजर आईं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hyundai Alcazar teaser video released ahead of official launch
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget