Latest Post

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार मार्च माह और कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 मार्च, मंगलवार) मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 296.31 अंक (0.59 फीसदी) की तेजी के साथ 50,146.15 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 87.80 अंक यानी 0.59 फीसदी ऊपर 14,849.30 के स्तर पर खुला। बता दें कि कल शाम शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। 

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, अडाणी पोर्ट्स, ONGC, हिंदुस्तान यूनिलीवर और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, श्री सीमेंट, NTPC, SBI लाइफ और UPL के शेयर लाल निशान पर खुले।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें FMCG, IT, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex opened above 50 thousand, Nifty also accelerates
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (02 मार्च, मंगलवार) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि इससे पहले लगातार कीमतें बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। 

बता दें कि फरवरी के शुरुआत से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों लगातार बढ़ाई गई। बीते माह में दोनों ईंधन के भाव करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। वहीं जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में ईंधन के दाम और भी बढ़ सकते हैं। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...

ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच गए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

91.17 रुपए प्रति लीटर

81.47 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

97.57 रुपए प्रति लीटर

88.60 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

91.35 रुपए प्रति लीटर

84.35 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

93.11 रुपए प्रति लीटर

86.45 रुपए प्रति लीटर

विश्व बैंक ने कृषि को बढ़ावा देने के लिए परियोजना पर हस्ताक्षर किए

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 02 march 2021
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी 2021 में सकल माल एवं सेवा कर (GST) राजस्व में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और इस महीने में GST संग्रह 1.13 लाख करोड़ रुपए से अधिक दर्ज किया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि फरवरी, 2021 में सरकार को CGST के रूप में 21,092 करोड़ रुपए, SGST के तहत 27,273 करोड़ रुपए और IGST के रूप में 55,253 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जिनमें माल के आयात से 24,382 करोड़ रुपए मिले और उपकर (सेस) से सरकार को 9,525 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। गौरतलब है कि जनवरी में GST संग्रह 1,19,875 करोड़ रुपए रहा था।

फरवरी 2021 के महीने में केंद्र और राज्यों के रेगुलर सैटलमेंट और एड-हॉक सैटलमेंट के बाद का कुल राजस्व CGST के लिए 67,490 करोड़ रुपए और SGST के लिए 68,807 करोड़ रुपए है। राजस्व के मोर्चे पर केंद्र सरकार के लिए यह अच्छी खबर है। यह लागातार तीसरा महीना है, जब GST संग्रह 1.11 लाख करोड़ से अधिक रहा है और लगातार पांचवें महीने सरकार को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक GST मिला है। कोरोना महामारी के बावजूद यह साफ तौर पर देश की तेज आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। अब आर्थिक गतिविधियों में रिकवरी होने से GST कलेक्शन बढ़ा है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि पिछले पांच माह से GST राजस्व संग्रह में सुधार का रुख दिख रहा है। फरवरी, 2021 में GST संग्रह पिछले साल के समान महीने से सात प्रतिशत अधिक रहा है। बयान में कहा गया कि माह के दौरान वस्तुओं के आयात से राजस्व 15 प्रतिशत ऊंचा रहा। घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले साल के समान महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक रहा।
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
GST collection up 7 percent in February to over 1.13 lakh crore
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (01 मार्च, सोमवार) तेजी के साथ बंद हुआ। आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 750 अंक यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 49,849.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 253 अंक यानी 1.75 फीसदी की मजबूती के साथ 14,782.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

आज निफ्टी के पावरग्रिड कॉरपोरेशन, ONGC, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, UPL और श्री सीमेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। वहीं, भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट देखी गई।  

मार्च के पहले दिन आमजन को मिली राहत, जानें आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं PSU बैंक इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी ऑटो, मेटल और एनर्जी सेक्टर तो दो फीसद के उछाल के साथ बंद हुए। 

जबकि सेंसेक्स पर पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला। ओएनजीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर उछाल के साथ बंद हुए।

वहीं टाइटन, HDFC, HCL टेक, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक, HDFC बैंक, सन फार्मा, ITC, इन्फोसिस, बजाज फिनजर्व, SBI, नेस्ले इंडिया, NTPC, TCS, रिलायंस, डॉक्टर रेड्डीज, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। सेंसेक्स बीते सत्र से 647.72 अंकों की बढ़त के साथ 49,747.71 पर खुला था। जबकि निफ्टी 173.35 अंकों की तेजी के साथ 14,702.50 पर खुला था। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Share market closed with gains, Sensex climbed 750 points

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Gionee (जिओनी) ने भारत में नया बजटफोन लॉन्च ​कर दिया है। यह फोन Gionee Max Pro (जिओनी मैक्स प्रो) है, जिसमें 6,000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

बात करें कीमत की तो Gionee Max Pro स्मार्टफोन को 6,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 8 मार्च से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू होगी। 

Motorola Edge+ स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें नई कीमत

Gionee Max Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

Gionee Max Pro स्मार्टफोन में 6.52 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो ​कि 1600x720 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Redmi Note 10 सीरीज का फर्स्ट लुक आया सामने

रैम/ प्रोसेसर/ स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में 3GB रैम के साथ Spreadtrum 9863A प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। 
 
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gionee Max Pro launch in India, know price & features
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की Scorpio (स्कॉर्पियो) भारत में काफी पॉपुलर एसयूवी है। जिसे ना सिर्फ शहर बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस एसयूवी के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। नई Scorpio में कई सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

हाल ही में नई 2021 Scorpio टेस्टिंग के ​दौरान स्पॉट हुई है। जिससे कई सारी जानकारी सामने आई हैं। नई जेनरेशन स्कॉर्पियो में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी देखने को मिलेगा। कितनी खास होगी ये एसयूवी? आइए जानते हैं...

Hyundai Bayon से 2 मार्च को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया टीजर

फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नई Mahindra Scorpio में सनरूफ के अलावा डुअल टोन डैशबोर्ड देखने को मिलेगा। यही नहीं इसमें नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। अब ग्राहकों को इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन भी मिलेगा।

रिपोर्ट की मानें तो नए फीचर्स एसयूवी के टॉप वैरिएंट्स में ही देखने को मिलेंगे। इसका इंटीरियर और भी प्रीमियम नजर आने वाला है। इसमें सिल्वर टच के साथ वर्टिकल एयरकॉन वेंट्स भी मिलेंगे, जिसे डैशबोर्ड के दाहिनी तरफ लगाया गया है। 

Maruti Suzuki Swift का टीजर हुआ जारी, जानें कितनी है खास

इंजन और पावर
2021 Mahindra Scorpio में 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। जो वर्तमान स्कॉर्पियो के अलावा एक्सयूवी 500 में देखने को मिलता है। हालांकि इसका आउटपुट पावर बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पेट्रोल वेरिएंट का विकल्प भी ​मिल सकता है, जिसमें कंपनी 2.0 लीटर की क्षमता के टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन दे सकती है। 

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New Mahindra Scorpio 2021 will get electric sunroof
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget