Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (08 जून, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.04 अंकों यानी कि 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 52344.55 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.50 अंक यानी कि 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 15754.20 के स्तर पर खुला।
Petrol- Diesel Price: आमजन की जेब पर भार, राज्य और केंद्र सरकार का भारी टैक्स भी है बड़ी वजह
आज शुरुआती कारोबार के दौरान HCL टेक, NTPC, TCS, ITC, L&T, इंफोसिस, पावर ग्रिड, मारुति, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले।
वहीं ONGC, SBI, टाइटन, HDFC, HDFC बैंक, सन फार्मा, रिलायंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर खुले।
बता दें कि बीते सत्र (07 जून, सोमवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स जहां 85.53 अंकों यानी कि 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 52185.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 37.90 अंक यानी कि 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 15708.20 के स्तर पर खुला था।
सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 42.72 अंक यानी 0.08 फीसदी ऊपर 52371.23 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.00 अंक यानी कि 0.06 फीसदी नीचे 15742.70 पर था।
मेहुल चोकसी बोला- मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए भारत छोड़ा था
जबकि बंद होते समय भी बाजार में मजबूती देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 228.46 अंक यानी कि 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 52,328.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 81.40 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़त के साथ 15,751.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment