header ads

Fuel prices: पेट्रोल के बाद अब डीजल भी 100 रुपए के पार पहुंचा, जानें आज की कीमत - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में आज (14 जून, सोमवार) फिर आग लग गई है। ईंधन के दाम में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख) में प्रेटोल पहले ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं अब पहली बार डीजल की कीमत ने भी शतक लगाया है। दरअसल, राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज एक लीटर डीजल का भाव 100 रुपए को पार कर गया है। यहां पेट्रोल भी देश में सबसे अधिक महंगा यानी कि 107.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज पेट्रोल की कीमत में जहां 29 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के रेट में भी 30 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है। बता दें कि ईंधन के दाम में रुक- रुक कर लगातार बढ़ रही कीमतों ने आमजन की जेब पर काफी भार बढ़ा दिया है। वहीं जानकारों का मानना है कि ईंधन के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी रह सकती है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

इनकम टैक्स के नए पोर्टल को लेकर शिकायतों की झड़ी

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.41 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 102.58 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 96.34 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 97.69 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 104.59 रुपए प्रति लीटर है।   

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 87.28 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.70 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 90.12 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.92 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 95.91 रुपए प्रति लीटर है।

केंद्र और राज्य सरकारों का भारी टैक्स
आपको बता दें कि, आमजन की जेब पर सबसे बड़ा भार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बढ़ाती हैं। पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 86.65 रुपए प्रति लीटर है।  

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 14 june 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget