Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) में इन दिनों एक बार फिर से तेजी दिखाई दे रही है। ऐसे में घरेलू बाजार में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने एक दिन की राहत के बाद आज (06 जून, रविवार) फिर से दोनों ईंधन के भाव बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल की कीमत में जहां 27 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं डीजल कीमत के रेट भी 29 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं।
इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 26-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 26-30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद ईंधन के दाम एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे हैं। हालात यह हैं कि देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल के लिए 105 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल का दाम भी 100 रुपए के करीब पहुंच गया है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment