header ads

Fuel Price: कच्चे तेल बाजार में फिर आई तेजी, जानें पेट्रोल- डीजल के दाम पर क्या हुआ असर? - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीच बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil) का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। यही कारण है कि देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट लगातार बढ़ते ही चले जा रहे हैं। बीते सप्ताह की भांति इस  सप्ताह भी कच्चे तेल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में भी देश में पेट्रोल- डीजल के भाव बढ़ेंगे। फिलहाल आज (05 जून, शनिवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आमजन को राहत देते हुए दोनों ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। 

आपका बता दें कि कल यानी कि शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 26-27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 26-30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ोतरी के चलते देश के कई शहरों में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। वहीं डीजल का रेट भी कुछ इसी इसी तरह बढ़ रहा है। इसकी कीमत भी कई शहरों में 100 रुपए के बेहद करीब तक पहुंच गई हैं। ऐसे ही वृद्धि जा रही तो इसके दाम भी जल्द ही 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच जाएंगे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम... 

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, रेपो रेट 4 प्रतिशत पर बरकरार

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 100.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 94.76 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 96.23 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि भोपाल में इसके लिए 102.89 रुपए और इंदौर में 102.88 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 85.66 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 92.99 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 88.51 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 90.38 रुपए चुकाना होंगे। जबकि भोपाल में 94.19 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 94.21 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

40 साल में देश की इकोनॉमी का सबसे खराब दौर, वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी 7.3% घटी 

चुनाव के दौरान नहीं बढ़े थे दाम
आपको बता दें कि देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में निर्भर होती हैं। सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल के भाव के अनुरूप ही ईंधन के दाम रोज सुबह 6 बजे जारी करती हैं। लेकिन ​हैरानी की बात यह कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल बाजार में तेजी के बावजूद पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़े, बल्कि इनके भाव नीचे की ओर गिरते नजर आए। चुनाव के दौरान कंनियों ने पेट्रोल- डीजल दोनों के दाम में मामूली कटौती की थी, वहीं अधिकांश दिन दाम स्थिर रखे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 05 june 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget