header ads

Closing bell: रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 382 अंक, निफ्टी 114 अंक उछला - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (03 जून, गुरुवार) जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 382.95 अंक यानी कि 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ।

Fuel Price: 17 दिनों में 4.17 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल

आज ONGC, L&T, इचर मोटर्स, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज फार्मा के अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें PSU बैंक, FMCG, IT, मीडिया,  रियल्टी, मेटल, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

आपको बता दें कि आज सुबह बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 268.36 अंकों यानी कि 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 52117.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82.20 अंक यानी कि 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 15658.40 के स्तर पर खुला था। 

40 साल में देश की इकोनॉमी का सबसे खराब दौर 

जबकि इससे पहले बीते कारोबारी दिन (02 जून, बुधवार) सेंसेक्स 85.40 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex jumps 382 points, Nifty jumps 114 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget