header ads

WWDC 2021: Apple का इवेंट 7 जून से होगा शुरू, iOS 15 और WatchOS 8 हो सकते हैं लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन टेक कंपनी Apple (एप्पल) ने वर्ल्ड वाइड डवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2021 यानी WWDC 2021 इवेंट की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार यह इवेंट 7 जून 2021 को रात 10.30 बजे से होगा। यह इवेंट पूरी तरह से वर्चुअल आयोजित होगा। जिसमें कंपनी iPhone, iPad, Mac और Apple Watch के ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन रिलीज कर सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

आपको बता दें कि, एपल ने इसी साल मार्च में WWDC 2021 के वर्चुअल आयोजन की पुष्टि की थी। वहीं अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2021 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। कीनोट कोa apple.com पर लाइव देखा जा सकेगा।

OnePlus TV 40Y1 बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ भारत में हुई लॉन्च

macOS 12 और WatchOS 8  
लीक रिपोर्ट के अनुसार, macOS हर बार की तरह macOS के नए वर्जन को लेकर उम्मीद की जा रही है। इंटरफेस को री-डिजाइन किया जा सकता है। वहीं watchOS 8 में  हेल्थ और फिटनेस को लेकर कई फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ नोट एप का भी सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं दी है।

MacBook Pro
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो, इस इवेंट में एपल 14 इंच और 16 इंच का MacBook Pro लॉन्च कर सकता है। दोनों मैकबुक प्रो में नई डिजाइन मिल सकती है। इसके अलावा टच बार की जगह फिजिकल बटन दिए जा सकते हैं। साथ ही SD कार्ड स्लॉट के होने की भी खबर है। नए मैकबुक में एपल का इनहाउस M1X चिप मिल सकता है।

PUBG India: बैटग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की लॉन्चिंग से पहले संकट के बादल

AirPods 3  
यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, इस इवेंट में AirPods 3 को भी पेश किया जा सकता है। अपकमिंग AirPods 3 इंटरचेंजेबल टिप्स और छोटे चार्जिंग केस के साथ आएगा। इस ईयरफोन में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
इसके अलावा इस इवेंट में ऐप्पल डिवाइसेज के लिए iOS 15 और iPadOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम को रिलीज किया जा सकता है। इन दोनों ओएस में यूजर्स को अपग्रेडेड मैसेज नोटिफिकेशन फीचर मिल सकता है। इसके अलावा दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में नई होम स्क्रीन दी जा सकती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
WWDC 2021: Apple event to begin on June 7, know about it
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget