header ads

Share Market: ईद-उल-फितर के मौके पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (13 मई, गुरुवार) ईद-उल-फितर (Id-Ul-Fitr) मौके मौके पर बंद रहेगा। ऐसे में BSE हो या NSE दोनों में कारोबार नहीं किया जा सकेगा। BSE की आधिकारिक बेवसाइट bseindia.com की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंडियन शेयर मार्केट के सभी equity segment, equity derivative segment और SLB Segment के लिए बंद रहेंगे। वहीं अगले दिन शुक्रवार को सामान्य कारोबार होगा।

आपको बता दें कि बीते सत्र (12 मई, बुधवार) में शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था और बंद भी गिरावट के साथ ही हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज कितना बदल गया भाव?

वहीं बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी की तो, यह 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

जबकि बुधवार सुबह कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स जहां 221.45 अंकों यानी कि 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 48940.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.30 अंक यानी कि 0.34 फीसदी नीचे 14800.50 के स्तर पर खुला था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Today share market will remain closed on the occasion of Eid-ul-Fitr
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget