header ads

Samsung Galaxy A22 जल्द होगा लॉन्च, बन सकता है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung (सैमसंग) जल्द अपने नए हैंडसेट Galaxy A22 5G (गैलेक्सी ए22 5जी) को लॉन्च करेगी। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। वहीं The Verge की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A22 स्मार्टफोन को 5G के साथ 4G वर्जन में पेश किया जा सकता है। स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट को अलग-अलग स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है।

बात करें कीमत की तो Samsung Galaxy A22 5G को 13,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन सकता है। इसे भारत के अलावा एशियाई देशों में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की अब तक कई सारी लीक जानकारी भी सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Whatsapp ला रहा नया फीचर, एंड्रॉयड से iPhone में चैट हिस्ट्री कर सकेंगे ट्रांसफर

Samsung Galaxy A22 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A22 5G फोन में 6.4 इंच की LCD स्क्रीन दी जा सकती है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। 

OnePlus TV 40Y1 स्मार्ट टीवी 24 मई को होगी भारत में लॉन्च

लीक की मानें तो, फोन के 4G मॉडल में स्क्रीन OLED की जगह LCD दी जा सकती है। स्मार्टफोन के दोनों मॉडल में पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी। बता दें कि इससे पहले भी एक गीकबेंच पर इसके 5G मॉडल को देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। इसे 6GB रैम के साथ लिस्ट किया गया था। फोन ने सिंगल-कोर में 562 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,755 स्कोर किया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung Galaxy A22 5G will be launch in India soon, know about them
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget