header ads

Redmi Note 8 (2021) जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi (शाओमी) का सब- ब्राण्ड Redmi (रेडमी) जल्द Note 8 2021 (नोट 8 2021) स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। इसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कंपनी की ओर से Redmi Note 8 2021 का टीजर भी जारी किया गया है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। जिसमें कई अहम जानकारी सामने आई हैं। फोन के लुक की बात करें तो यह साल 2019 में लॉन्च किए गए Redmi Note 8 की तरह ही होगा।

Redmi Note 8 स्मार्टफोन को ब्लू कलर ऑप्शन में टीज किया गया है। हालांकि लीक्स की मानें तो लॉन्चिंग के दौरान Xiaomi की तरफ से Redmi note 8 को नए कलर वेरिएंट में भी पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी संभावित कीमत और लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Nubia Z30 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च

संभावित कीमत 
Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन को 11,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन का बेस वेरिएंट होगा, जिसमें 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलेगी। हालांकि इसकी रियल कीमत इसके लॉन्च होने के साथ ही सामने आएगी। 

Redmi Note 8 (2021) के संभावित स्पेसिफिकेशन्स 
Redmi Note 8 (2021) स्मार्टफोन को नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे फोन के राइट साइड एक पावर बटन दिया गया है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A22 जल्द होगा लॉन्च, बन सकता है भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Redmi Note 8 2021 स्मार्टफोन MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। वहीं बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जबकि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh बैटरी मिलेगी, जो कि 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Redmi Note 8 (2021) to be launched soon, specifications leaked
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget