header ads

Realme भारत में 31 मई को X7 Max के साथ दो नई स्मार्ट TV करेगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Realme (रियलमी) भारत में X7 Max (एक्स7 मैक्स) करने लॉन्च करने जा रही है। लेकिन अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का भी एलान कर दिया है। दरअसल, कंपनी 31 मई को भारत में एक लॉन्चिंग इवेंट आयोजित करने जा रही है, जो कि दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में Realme X7 Max 5G स्मार्टफोन के साथ ही दो नई स्मार्ट टीवी भी लॉन्च की जाएंगी। यह स्मार्ट टीवी 50 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में आएंगी। 

कंपनी ने हाल ही में मीडिया इनवाइट जारी करके Realme X7 Max 5G और Realme की 50 इंच और 43 इंच वाली स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। लॉन्चिंग इवेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube और Facebook पर देखा जा सकेगा।

Netflix जल्द गेमिंग इंडस्ट्री में रखेगी कदम, लाएगी Apple Arcade जैसा विकल्प

रियलमी टीवी  
रियलमी ने अपने अपकमिंग टीवी को लेकर टीजर भी जारी किया है, जिसमें कई सारी जानकारी भी मिली हैं। Realme Smart TV 4K को 50 इंच और 43 इंच की साइज में लॉन्च किया जाएगा। दोनों मॉडल में Ultra-HD रिजॉल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलेगा।

टीवी के साथ डॉल्बी सिनेमा और वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट मिलेगा। Realme Smart TV 4K में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस के अलावा एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा टीवी को कई अलग-अलग साइज में पेश किया जाएगा। 

Realme X7 Max 5G
Realme X7 Max में 6.45 इंच की HD डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल सेंसर का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का लेंस इसमें शामिल होगा। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 

Tecno Spark 7 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कितना खास है ये फोन

इसमें 4,500mAh की बैटरी मिल सकती है, जो कि 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बात करें कीमत की तो, लीक्स रिपोर्ट के अनुसार Realme X7 Max को प्रीमियम रेंज में रखा जा सकता है। इस कीमत में 12GB रैम मिल सकती है। हालांकि इसको लेकर कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Realme to launch two new smart TVs with X7 Max in India on May 31, company confirmed
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget