डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (07 मई, शुक्रवार) सकारात्मक वैश्विक संकेतों से बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 338.14 अंकों यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला।
लगातार चौथे दिन महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, जानें कीमत
शुरुआती कारोबार के दौरान महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, डॉक्टर रेड्डी, SBI, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, NTPC, एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, ONGC, ITC, HCL टेक, भारती एयरटेल और HDFC के शेयर हरे निशान पर खुले।
वहीं इंफोसिस, टेक, महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले। आज कुल 1155 शेयरों में तेजी आई, 272 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी
सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 184.58 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 49134.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14800.90 के स्तर पर था।
आपको बता दें बीते सत्र (06 मई, गुरुवार) में बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 48,949.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 14,724.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment