header ads

Honda ने लॉन्च की 2021 CB150R नेकेड स्ट्रीटफायर बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda (होंडा) ने अपनी नई नेकेड स्ट्रीटफायर बाइक 2021 CB 150R (2021 सीबी 150 आर) को लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में डिजाइन और इक्यूप्मेंट्स के तहत कई सारे नए अपडेट दिए गए हैं। स्ट्रीटफायर एडिशन को 3 कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा है। इनमें फ्यूरी मैट रेड, रैप्टर मैट ब्लैक और आर्मर्ड मैट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। हालांकि बाइक का रेग्युलर मॉडल 2 रंगों स्टिंगर रेड ब्लैक और माचो ब्लैक में उपलब्ध है।

बात करें कीमत की तो, 2021 Honda CB150R स्ट्रीटफायर की कीमत IDR 29,700,00 (करीब 1.51 लाख रुपए) है। कंपनी ने इस बाइक को इंडोनेशियाई बाजार में लॉन्च किया है। नया मॉडल इंडोनेशियाई और मलयेशियाई बाजारों में दो वेरिएंट- स्टैंडर्ड और स्पेशल एडिशन में बेचा जाएगा। 

Honda H’ness CB350 बाइक हुई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

फीचर्स
2021 Honda CB150R स्ट्रीटफाइटर में बाइक में नई एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल-लैंप और एलईडी टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं। कंपनी ने बाइक के एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल को भी अपग्रेड किया है। नई होंडा CB150R में नए डिजाइन का फ्यूल टैंक दिया गया है। स्ट्रीटफायर एडिशन के लिए एक बेली गार्ड भी दिया गया है। 

बाइक के हायर-स्पेक स्पेशल एडिशन मॉडल में ब्रॉन्ज का इंजन कवर, फ्यूल टैंक पर 3D लोगो, बेली पैन और हैंडलबार और व्हील रिम्स पर हाइलाइट्स मिलते हैं। मीटर कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल स्टेटस और स्पीड जैसी जानकारी डिस्प्ले होंगी। 

सस्पेंशन और ब्रेकिंग
2021 होंडा CB150R में नए 37mm शोवा USD (अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क्स) और रियर में प्रो-लिंक मोनोशॉक मिलते हैं। वहीं ब्रेकिंग के लिए, बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है। 

TVS Apache RTR 160 4V की कीमत में हुआ इजाफा, जानें नई कीमत

इंजन और पावर
Honda CB150R में 149 cc DOHC सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 16 bhp का अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 13.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Honda CB150R Streetfire launch, know price & features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget