header ads

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट हुए जारी, जानें आपके शहर में क्या है दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के भाव आसमान छू रहे हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) द्वारा की जा रही लगातार वृद्धि से आमजन की जेब पर भार बढ़ता जा रहा है। इसका एक बढ़ा कारण केंद और राज्य सरकारों द्वारा ईंधन पर लिया जाने वाला भारी भरकम टैक्स भी है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार ने इस टैक्स में छूट देकर यहां के लोगों की मुश्किल को कम ​किया था। जबकि मप्र जैसे कई राज्यों में भारी टैक्स की वजह से देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 105 रुपए तक चुकाना पड़ रहे हैं। 

इस बात को इस तरह समझा जा सकता है कि जहां मप्र की राजधानी यानी कि भोपाल में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.17 रुपए चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.21 रुपए प्रति लीटर यानी करीब 8 रुपए सस्ता है। बात करें आज (24 मई, सोमवार) की तो राहत की बात यह कि सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतोंं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है यानी कि यह कल वाले पुराने दाम पर ही उपलब्ध होंगे। 

एयर इंडिया: 45 लाख यात्रियों की क्रेडिट कार्ड समेत पर्सनल जानकारी लीक

पेट्रोल की कीमत        
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.21 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.27 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 94.86 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। नोएडा में पेट्रोल 90.93 रुपए प्रति लीटर है, जबकि भोपाल में इसके लिए 101.17 रुपए और इंदौर में 101.28 रुपए चुकाना होंगे।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 84.07 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 91.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 86.91 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 88.87 रुपए चुकाना होंगे। नोएडा में डीजल 84.54 रुपए प्रति लीटर है। जबकि भोपाल में 92.50 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 92.52 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

टैक्सपेयर्स को राहत, सरकार ने इनकम टैक्स फाइल करने की समय सीमा बढ़ाई

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 24 may 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget