Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। देश में इन दिनों पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की बढ़ती कीमतों से आम आदमी त्रस्त है। लेकिन सरकारी तेल विपणन कंपनियां यह बोझ लगातार बढ़ाती जा रही हैं। हालांकि इस बोझ में केंद्र और राज्य सरकारों का भारी भरकम टैक्स भी जुड़ा हुआ है। जिससे ईंधन की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने मई माह में अब तक 14 बार दोनों ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की, जिससे कीमतें एतिहासिक स्तर पर जा पहुंची हैं।
बात करें आज (28 मई, शुक्रवार) की तो, फिलहाल पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले कल गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 23 से 24 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं डीजल की कीमत में 29 से 30 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि देखने को मिली थी। जानकारों का मानना है कि आगामी दिनों में भी इस बढ़ते बोझ के कम होने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
डोमिनिका से क्यूबा भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 99.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 93.72 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 95.28 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। जबकि भोपाल में इसके लिए 101.77 रुपए और इंदौर में 101.84 रुपए चुकाना होंगे।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 84.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 91.87 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 87.46 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 89.39 रुपए चुकाना होंगे। जबकि भोपाल में 93.07 रुपए प्रति लीटर और इंदौर में कीमत 93.16 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
ट्विटर ने भारत में उनके स्टाफ की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment