डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (20 मई, गुरुवार) दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 49564.86 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 124.10 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 14906.5 के स्तर पर बंद हुआ।
पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
आज महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, सिप्ला, BPCL, टाइटन और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ONGC और ब्रिटानिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक और रियल्टी के अलावा सभी लाल निशान पर बंद हुए। इनमें IT, FMCG, फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, फार्मा, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
IDBI बैंक होगा प्राइवेट, सरकार अपनी हिस्सेदारी बेचेगी
बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार एक दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर खुला था। जहां सेंसेक्स 159.12 अंकों यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 50061.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 30.50 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 15060.70 के स्तर पर खुला था।
बीते सत्र की बात करें तो, 19 मई, बुधवार को बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 फीसदी नीचे 49902.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment