header ads

Opening bell: सेंसेक्स 258 अंक नीचे गिरकर 47,822 पर खुला, निफ्टी में भी गिरावट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते भारतीय बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (23 अप्रैल, शुक्रवार) भी भारी गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 258 अंक नीचे गिरकर 47,822 पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37 अंकों यानी की 26% गिरावट के साथ 14,368 पर खुला।

जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

आज बाजार के खुलते ही कुल 1,733 कंपनियों के शेयर में कारोबार हो रहा है। इनमें 1,167 शेयर बढ़त के साथ तो 488 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। आज कुल मार्केट कैप 2,03,14,782.28 रुपए है।

आज पावर ग्रिड, टाटा स्टील, JSW STEEL और एशियन पेंट के शेयर में बढ़त है। तो वहीं, आज विप्रो के शेयर में गिरावट है। इसके अलावा TECHM के शेयर में गिरावट है। HEROMOTOCO और ICICI BANK के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को भी मार्केट गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। गुरुवार को बीएसई के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर यानी 48,065 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102 अंकों की बढ़त के साथ 14,399 पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex fell down by 258 points to open at 47,822, Nifty also fall
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget