header ads

Maruti Suzuki Jimny के लॉन्च पहले ये अहम जानकारी हुई लीक, जानें इस एसयूवी के बारे में 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपनी दमदार मिनी एसयूवी Jimny (जिम्नी) को जल्द लॉन्च कर सकती है। अभी कुछ समय पहले कंपनी ने अपनी Jimny को भारत से एक्सपोर्ट करना शुरू किया है। वहीं इसके 5-डोर मॉडल की स्पाय तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

बता दें कि यह एक ऑफ-रोड मिनी एसयूवी है, जिसके चलते इसका ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा है। 5-डोर Jimny कैसी और कितनी खास होगी। इसमें कौन सा इंजन मिलेगा। क्या कहती है रिपोर्ट, आइए जानते हैं...

2021 Skoda Octavia लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची

डाइमेंशन
Maruti Suzuki Jimny के 5 डोर मॉडल की लम्बाई 3,850 mm, चौड़ाई 1,645 mm और ऊंचाई 1,730 mm है। वहीं व्हीलबेस 2,550 mm है। जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस की तो ये 210mm होगा। 

इंजन और पावर 
इस एसयूवी में 1.5-लीटर का फोर सिलेंडर K15B पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 6,000 rpm पर 101bhp की अधिकतम पावर आयर 4,000 rpm पर 130 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।

कंपनी इसे फाइव-स्पीड मैनुअल और फोर स्पीड ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इंजन एक लीटर पेट्रोल में 13.6 किलोमीटर का माइलेज देने में सक्षम होगा।

Hyundai ने नई एमपीवी Staria को फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ किया पेश

कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो कि स्थानीय रूप से विकसित 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी 2022 के अंत तक भारत में लॉन्च की जाएगी।  हालांकि कंपनी ने इसको लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Maruti Suzuki Jimny: important information leaked before the launch
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget