header ads

Mahindra ला रही है प्रीमियम SUV XUV700, कंपनी ने दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) जल्द अपनी नई 7-सीटर एसयूवी को लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी इस पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस एसयूवी के नाम की घोषणा कर दी है। कंपनी की इस आगामी 7-सीटर एसयूवी को 'XUV700' के नाम से जाना जाएगा। 

आपको बता दें कि कंपनी की आगामी 7 सीटर को लेकर लंबे समय से चर्चा सामने आ रही थी। हालांकि अब यह कंफर्म हो गया है कि ​कंपनी अपनी XUV500 का नाम ना बदलकर नई एसयूवी को लॉन्च करेगी, जिसका नाम XUV700 है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

BMW 6 Series GT फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

XUV700
महिंद्रा XUV700 SUV को W601 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी की यह शानदार एसयूवी "Sci-Fi तकनीक" के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस होगी। कंपनी का कहना है कि, इस प्रीमियम SUV XUV700 को इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लॉन्च करेगी। 

इस SUV का निर्माण महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इस प्रीमियम SUV में वर्ल्ड क्लास सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। XUV700 को डीजल और पेट्रोल दोनों ही इंजन में उतारा जाएगा। ये मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों ही ट्रांसमिशन में आएगी। खास बात यह कि इसमें ग्राहकों को ऑप्शनल All-Wheel-Drive (AWD) भी मिलेगा।

Citroen C5 Aircross भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra XUV700 में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और 9 एयरबैग्स के साथ कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mahindra is bringing premium SUV XUV700, know about this suv
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget