header ads

iQOO 7 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO (आईक्यूओओ) ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इनमें iQoo 7 और iQoo 7 Legend (BMW एडिशन) शमिल हैं। दोनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इनमें पावरफुल प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग वाली दमदार बैटरी मिलती है।

स्मार्टफोन iqoo.com और Amazon India पर 1 मई से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहकों को ICICI Credit Card के जरिए या EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Amazon कूपन के जरिए फ्लैट 2,000 रुपए ऑफ और 9 महीनों तक की नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

Oppo A53s 5G भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च

iQoo 7 5G कीमत और कलर्स
iQoo 7 5G को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,990 रुपए है। वहीं इसका 8GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,990 रुपए का है, जबकि इसके 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपए रखी गई है। यह फोन सॉलिड आइस ब्लू और स्टॉर्म ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

iQoo 7 स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.62 इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9  और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 589, दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Asus ExpertBook B9 लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च 

iQoo 7 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित IQOO UI पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि पावर बैकअप के लिए इसमें 4,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
iQOO 7 smartphone launch in India, know price & features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget