header ads

Honda जल्द लॉन्च करेगी दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, कंपनी ने दिखलाई पहली झलक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज कार निर्माता Honda (होंडा) जल्द अपनी दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में उतारेगी। कंपनी ने इस एसयूवी की पहली झलक दुनिया के सामने पेश की है। कंपनी ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार Honda e का प्रोटोटाइप मॉडल पेश किया है। जिसमें इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन नजर आ रहा है। यह देखने में काफी बोल्ड और आकर्षित है। 

बता दें कि शंघाई ऑटो शो के दौरान कंपनी ने इस मॉडल की झलक दिखाई है। हालांकि इसका फाइनल डिजाइन कैसा होगा इस बारे में कंपनी ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में...

Maruti Suzuki Jimny के लॉन्च पहले ये अहम जानकारी हुई लीक

डिजाइन और फीचर्स
कंपनी द्वारा पेश किए गए प्रोटोटाइप मॉडल में इस एसयूवी के फ्रंट में बड़ी डीआरएल स्ट्रिप नजर आ रही है। जहां कंपनी की बाकी कारों की तरह होंडा का लोगो भी लगा हुआ है। इसके अलावा इस एसयूवी में बड़े अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। 

बात करें फीचर्स की तो इसमें थर्ड जेनरेशन 'होंडा कनेक्ट' मिल सकता है। जो वॉइस रिकग्नीशन इंटरफेस पर काम करता है। इसके अलावा इसमें कई सारे शानदार और लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

2021 Skoda Octavia लॉन्च से पहले डीलरशिप पर पहुंची

पावर
होंडा की इस अपकमिंग एसयूवी में मिलने वाले पावर और रेंज को लेकर कंपनी द्वारा फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह एसयूवी 400 से 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Honda will soon launch a powerful electric SUV, prototype model introduced
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget