header ads

Fuel Price: पेट्रोल- डीजल की कीमत में मिली राहत, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों का सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई देता है। फिलहाल हालात ऐसे ही हैं, हालांकि कोई बड़ी राहत आमजन को नहीं है। लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कल जहां दोनों ईंधन के दाम में कटौती की गई थी, वहीं आज कीमतें स्थिर रखी गई हैं। यानी कि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (15 अप्रैल, गुरुवार) पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। वहीं डीजल के रेट में भी 14 पैसे की कटौती हुई है। इससे पहले पिछले महीने पेट्रोल डीजल के दाम में तीन बार कटौती की गई थी। आखिरी बार 30 मार्च को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार घटने से कीमतों में 4 फीसदी का उछाल

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

भोपाल

98.41 रुपए प्रति लीटर      88.98 रुपए प्रति लीटर

दिल्ली 

90.40 रुपए प्रति लीटर

80.73 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

96.82 रुपए प्रति लीटर

87.81 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

90.62 रुपए प्रति लीटर

83.61 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

92.43 रुपए प्रति लीटर

85.73 रुपए प्रति लीटर

डिजिटल लुटेरों से सावधान! जानिए कैसे अंजाम दिए जा रहे ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड

ऐसे तय होती है कीमत
देशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 16 april 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget