डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (06 अप्रैल, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 42.07 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 49201.39 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14683.50 के स्तर पर बंद हुआ।
Fuel Price: कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल तक फिसला
आज अडाणी पोर्ट्स, टाटा कंज्यूमर, SBI लाइफ, एशियन पेंट्स और JSW स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, ग्रासिम, इचर मोटर्स, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज प्राइवेट बैंक, मीडिया, PSU बैंक और बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मेटल, IT, फार्मा, रियल्टी, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज और FMCG शामिल हैं।
इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, मार्च में जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड
बता दें कि सुबह शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स 77.68 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 49237.00 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.40 अंक यानी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 14643.20 के स्तर पर खुला था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment