डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू कंपनी Boat (बोट) ने चीनी स्मार्टवॉच को टक्कर देने भारतीय बाजार में अपनी Xplorer (एक्सप्लोरर) स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। खासियत यह कि इसमें हार्ट-रेट, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स के साथ बिल्ट-इन GPS मिलेगा। कंपनी की दूसरी वॉच की ही तरह इसे भी किफायती दाम में बाजार में उतारा है।
बात करें कीमत की तो boAt Xplorer को भारतीय बाजार में 2,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इस वॉच की खरीदारी करने पर एक वर्ष की वारंटी मिलेगी। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M42 5G भारत में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च
boAt Xplorer स्पेसिफिकेशन
boAt Xplorer स्मार्टवॉच में 1.3-इंच कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जो कि 240x240 पिक्सल का रिजोल्यूशन देती है। इसमें स्क्वायर शेप वाली डिस्प्ले के साथ स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है। इस वॉच में कई हेल्थ ट्रैकिंग सेंसर्स दिए गए हैं। वहीं स्ट्रैप तीन कलर के ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें पिच ब्लैक, ऑरेंज फ्यूजन और ग्रे शामिल है।
इस वॉच में 8 एक्टिव स्पोर्ट मोड मिलेंगे, जिनमें आउटडोर साइकलिंग, रनिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच में महिलाओं के लिए एक खास ट्रैकर दिया गया है, जो मासिक धर्म चक्र और ओव्यूलेशन पैटर्न सटीक जानकारी देता है।
U&i का 'Express' पावर बैंक भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
boAt Xplorer में पर्सनलाइज्ड वॉच फेस दिए गए हैं। यह वॉच हार्ट-रेट और स्ट्रैस लेवल मॉनिटर करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है।
इसमें नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट, वेदर अपडेट और फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन तक का बैकप देने में सक्षम है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment