डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवानी कंपनी Acer (एसर) ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Nitro 5 (नाइट्रो 5) लॉन्च कर दिया है। यह एक गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें AMD Ryzen 5000 सीरीज का सीपीयू दिया गया है। लैपटॉप को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
बात करें कीमत की तो Acer Nitro 5 लैपटॉप की कीमत 71,990 रुपए है। इस कीमत में AMD Ryzen 5 5600H CPU+ 8GB RAM + Nvidia GeForce GTX 1650 GPU मॉडल मिलेगा। जबकि इसके Nvidia GeForce RTX 3060 GPU गेमिंग मॉडल की कीमत 94,990 रुपए रखी गई है।
HP ने भारत में लॉन्च किया Chromebook 11A, कीमत 21,999 रुपए
Acer Nitro 5 स्पेसिफिकेशन
Acer Nitro 5 लैपटॉप में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 1920x1080 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस लैपटॉप में AMD Ryzen 5 5600H सिक्स-कोर सीपीयू सहित Nvidia GeForce RTX 3060 जीपीयू दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में 16GB की DDR4 रैम और 256GB की PCIe Gen 3 NVMe SSD दी गई है।
Redmi Note 10 स्मार्टफोन ओपन सेल में हुआ उपलब्ध
यह लैपटॉप विंडो 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Acer Nitro 5 लैपटॉप के की-बोर्ड में RGB बैकलाइट के साथ मल्टी-टच पैड दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 और यूएसबी 3.2 जेन 2 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें दो स्टेरियो स्पीकर और एक एचडी वेबकैम मिलेगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment