डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (25 मार्च, गुरुवार) भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स बीते सत्र से 390 अंकों से ज्यादा फिसलकर 48,800 से नीचे आ गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 21.67 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 49,247.95 तक चढ़ा लेकिन जल्द ही फिसलकर 48,788.62 पर आ गया।
लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज की कीमत
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 21.50 अंकों की बढ़त के साथ 14,570.90 पर खुला और 14,575.60 तक चढ़ा लेकिन बिकवाली के दबाव में जल्द ही फिसलकर 14,431.70 पर आ गया।
आज शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स, ONGC, यूपीएल, टाटा स्टील और अढाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, HCL टेक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज फार्मा और FMCG से अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें मेटल, IT, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
अदाणी ग्रीन एनर्जी स्काईपावर ग्लोबल से 50 मेगावाट सौर परिसंपत्ति हासिल करेगा
सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9.34 बजे बीते सत्र से 350.69 अंकों यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 48,829.62 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 85.75 अंकों यानी 0.59 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,463.65 पर बना हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment