header ads

OnePlus 9 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी OnePlus (वनप्लस) ने भारत में बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सीरीज OnePlus 9R (वनप्लस 9आर) को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने तीन हैंडसेट को बाजार में उतारा है। इनमें OnePlus 9(वनप्लस 9), OnePlus 9 Pro (वनप्लस 9 प्रो) और OnePlus 9R(वनप्लस 9आर) शामिल है।

इनमें से OnePlus 9 तीन कलर वेरिएंट विंटर मिस्ट, एस्ट्रल ब्लैक और आर्कटिक स्काई में उपलब्ध है। इसके 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए है। वहीं 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन...

Vivo Y72 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, इसमें है 64MP कैमरा और पावरफुल बैटरी

OnePlus 9 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.55 इंच की फुल HD+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 1080x2400 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें अपर्चर एफ/1.8 48 मेगापिक्सल Sony IMX689 प्राइमरी कैमरा सेंसर, दूसरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा Sony IMX766 सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम कैमरा सेंसर शामिल है। 

जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में अपर्चर एफ/2.4 के साथ 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। यह फोन 30fps पर 8K वीडियो शूट करने में सक्षम है। 

Samsung Galaxy A32 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

प्लेटफार्म और प्रोसेसर
यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ऑक्सीजन ओएस 11 पर काम करता है। बेहतर परफोर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मल्टी-लेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिसे वनप्लस कूल प्ले नाम दिया गया है।

बैटरी और सुरक्षा
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4500 mAh की बैटरी दी है जो 65टी वार्प चार्ज सपोर्ट करती है। वहीं सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
OnePlus 9 Series Launch in India, Learn Price and Features
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget