header ads

Hero Xpulse 200T BS6 भारत में हुई लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारतीय बाजार में Xpulse 200T (एक्सपल्स 200टी) को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी की यह एक किफायती एडवेंचर बाइक है। हालांकि नए इंजन के साथ इस बाइक की कीमत में इस करीब 17,300 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। 

बात करें कीमत की तो BS6 Hero Xpulse 200T की कीमत 1 लाख 12 हजार 800 रुपए एक्स-शोरूम तय की गई है। जबकि BS4 मॉडल की कीमत 95 हजार 500 रुपए एक्स-शोरूम, दिल्ली थी। 

Bajaj Platina 110 बनी भारत की सबसे सस्ती ABS वाली बाइक

कलर और लुक
Hero Xpulse 200T बाइक तीन कलर्स, मैट शील्ड गोल्ड, पैंथर ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड कलर स्कीम में उपलब्ध है। इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें एलईडी हेडलाइट मिलती है। इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ से जुड़े इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

ब्रेक और सस्पेंशन
Xpulse 200T के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 276 मिमी अपफ्रंट और 220 मिमी का रियर डिस्क ब्रेक शामिल है। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है। बात करें सस्पेंशन की तो इसके फ्रंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिए गए हैं।

2021 Tvs Star City Plus भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

इंजन और पावर
इस बाइक में नया BS6 199.6cc ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 17.8hp और 16.1NNm के टॉर्क जेनरेट करता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hero Xpulse 200T BS6 launch in India, know new price
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget