header ads

Fuel Price: जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें आज क्या हैं दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई हैं। आमजन की जेब पर बढ़ते भार को कम करने के लिए सरकारें भी आगे आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आगामी दिनों में टैक्स में राहत देकर ईंधन के भाव कम किए जा सकते हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियोंं ने आमजन को राहत दी है। 

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (04 मार्च, गुरुवार) लगातार पांचवें दिन दोनों ईंधन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि आखिरी बढ़ोत्तरी में पेट्रोल के दाम 23 24 पैसे और डीजल के दाम 15 16 पैसे बढ़ाए गए थे। आइए जानते हैं आज के दाम...

एलपीजी सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

91.17 रुपए प्रति लीटर

81.47 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

97.57 रुपए प्रति लीटर

88.60 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

91.35 रुपए प्रति लीटर

84.35 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

93.11 रुपए प्रति लीटर

86.45 रुपए प्रति लीटर

 ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 04 march 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget