header ads

Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 598 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार मार्च माह और कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (04 मार्च, गुरुवार) को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी की तो 164.85 अंक यानी 1.08 फीसदी नीचे 15080.75 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि इससे पहले बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही थी। 

जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें आज क्या हैं दाम

आज अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, श्री सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं JSW स्टील, HDFC, हिंडाल्को, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मीडिया और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें PSU बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, FMCG, IT, बैंक, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और मेटल शामिल हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा

बता दें कि सुबह भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। कमजोर वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई थी। सेंसेक्स बीते सत्र से 632.51 अंकों की गिरावट के साथ 50,812.14 पर खुला था। जबकि निफ्टी भी बीते सत्र से 218.85 अंकों की गिरावट के साथ 15,026.75 पर खुला था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share market closed with a fall, Sensex plunged 598 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget