header ads

Closing bell: गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 487 अंक लुढ़का 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (12 मार्च, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 487.43 अंक यानी 0.97 फीसदी नीचे 50792.08 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.85 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.95 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि तीन दिनों से मजबूती पर चल रहे बाजार में यह पहला दिन है जब गिरावट देखी गई।

13वें दिन मिली पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत

आज BPCL, पावर ग्रिड, आईओसी, JSW स्टील और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं HDFC लाइफ, बजाज ऑटो, अडाणी पोर्ट्स, हिंडाल्को और SBI लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, FMCG, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, PSU बैंक, IT, बैंक, फार्मा और मेटल शामिल हैं।

क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम? निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब

सुबह देश का शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। सेंसेक्स बीते सत्र से 381.47 अंकों की तेजी के साथ 51,660.98 पर खुला था। जबकि निफ्टी बीते सत्र से 146.35 अंकों की तेजी के साथ 15,321.15 पर खुला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share market closed on downward trend, the Sensex slipped 487 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget