header ads

Closing bell: आज भी ऊंचाई पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 447 अंक ऊपर पहुंचा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार मार्च माह और कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 मार्च, मंगलवार) बढ़त पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 447.05 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 50296.89 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.55 अंक (1.07 फीसदी) ऊपर 14919.10 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि सप्ताह के पहले दिन बाजार बढ़त के ​साथ बंद हुआ था और आज यह लगातार दूसरा दिन है।

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मिली राहत

आज महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, विप्रो, अडाणी पोर्ट्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ONGC, HDFC, डॉक्टर रेड्डी, पावर ग्रिड और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, FMCG, IT, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, ऑटो, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

ब्रिटेन की कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया

आज सुबह शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था। सेंसेक्स बीते सत्र से 408.25 अंकों की बढ़त के साथ 50,258.09 पर खुला  था। जबकि निफ्टी भी बीते सत्र से 103.75 अंकों की तेजी के साथ 14,865.30 पर खुला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Market closed at height, Sensex rose 447 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget