header ads

Closing bell: सेंसेक्स 397 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 15 हजार के नीचे बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (15 मार्च, सोमवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 फीसदी नीचे 50395.08 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14929.50 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। जब लगातार तीन दिनों से मजबूती पर चल रहे बाजार में गिरावट देखी गई थी।

 जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, फटाफट जानें आज क्या हैं दाम

आज JSW स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, बजाज फिनसर्व, गेल, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक, IT और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, FMCG, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

गौतम अडानी ने मस्क-बेजोस को छोड़ा पीछे

बता दें कि आज बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स बीते सत्र से 18.61 अंकों की कमजोरी के साथ 50,773.47 पर खुला था। वहीं निफ्टी 15,048.40 पर खुला था।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Sensex drops 397 points, Nifty also closed below 15000
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget