header ads

Closing bell: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 31.12 अंक लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (16 मार्च, मंगलवार) मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 31.12 अंक यानी 0.06 फीसदी नीचे 50363.96 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.05 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 14910.45 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें कि लगातार दो दिन के बाद आज सुबह बाजार में रौनक देखने को मिली थी। 

कच्चे तेल में बढ़ती मांग से ऊंचाई पर पहुंची कीमतें

आज एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HCL टेक और ITC के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, सिप्ला, ICICI बैंक, SBI और BPCL के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG, IT और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें PSU बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

गौतम अडानी ने मस्क-बेजोस को छोड़ा पीछे

आज सुबह सेंसेक्स बीते सत्र से 213.34 अंकों की बढ़त के साथ 50,608.42 पर खुला था। जबकि निफ्टी बीते सत्र से 55.60 अंकों की बढ़त के साथ 14,996.10 पर खुला था।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: market closed down marginally, the Sensex fell 31.12 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget