header ads

गौतम अडानी ने मस्क-बेजोस को छोड़ा पीछे, इस साल अपनी संपत्ति में विश्व में सबसे ज्यादा इजाफा किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कोविड-19 महामारी के बीच एक उपलब्धि हासिल की है। अडानी ने इस साल अपनी संपत्ति में विश्व में सबसे ज्यादा इजाफा किया हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में यह दावा किया गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति 2021 में 16.2 अरब डॉलर से बढ़कर 50 अरब डॉलर हो गई है। इससे अडानी साल में सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। अडानी अब दुनिया के 26वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं।

इस साल सबसे अधिक रुपये कमाने के साथ अडानी ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस और एलन मस्क को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां मस्क ने अब तक अपनी कुल संपत्ति (नेट वर्थ) में 10.3 अरब डॉलर जोड़े हैं, वहीं बेजोस की संपत्ति में 7.59 अरब की गिरावट देखी गई है।

अडानी समूह से जुड़ी कई कंपनियों के शेयरों ने महामारी के बीच पिछले एक साल में वृद्धि दर्ज की है। पिछले एक साल में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।

गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज 14.3 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ एक साल में सबसे अधिक धन जोड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर है।

अमेजन इंक के संस्थापक जेफ बेजोस 183 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर व्यक्ति हैं और इसके बाद एलन मस्क 180 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 84.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अब तक 2021 में उन्होंने 8.05 अरब डॉलर की संपत्ति जोड़ी है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gautam Adani beats Elon Musk, Jeff Bezos with biggest wealth surge
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget