header ads

Share Market: आम बजट के बाद लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 50 हजार के ऊपर बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम बजट पेश के बाद से लगातार घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बुधवार को सेंसेक्स 458.03 पॉइंट की तेजी के साथ 50,255.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में142.10 पॉइंट की बढ़ते देखने को मिली। यह 14,789.95 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर सबसे अधिक गेन इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में रही। इंडसइंड बैंक 7.03 फीसदी की तेजी के साथ 1,043.55 पर बंद हुआ। वहीं पावरग्रिड 6.28 फीसदी बढ़कर 206.40 पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक के भाव में 2.83 फीसदी की तेजी रही। यह 733.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

sensex

बुधवार को शेयर बाजार खुलते ही रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंच गया। जहां सेंसेक्स में 50,231 के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार शुरू हुआ, तो वहीं निफ्टी ने 14,754 का स्तर टच किया। हालांकि उसके बाद मार्केट में गिरावट आई और सेंसेक्स ने 49,516 अंक और निफ्टी ने 14,574 का निचला स्तर भी छुआ। कुछ ही मिनटों की कारोबार के बाद बाजार ने फिर यू टर्न लिया और मार्केट हरे निशान में आ गया। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुआ। एस एंड पी बीएसई मिडकैप इंडेक्स 263.13 पॉइंट की तेजी के साथ 19,314.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एस एंड पी बीएसई स्मॉलकैप में 273.53 पॉइंट की तेजी रही। यह 18,919.47 के स्तर पर बंद हुआ।

ninfty

निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो 12 में 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। केवल निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रिएल्टी इंडेक्स में ही गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.14% और रिएल्टी इंडेक्स 0.43% की गिरावट के साथ बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी वाले सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी फार्मा 2.79% और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.61% की तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 में 1.62% की तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक 1.43% की की तेजी के साथ 34,758.45 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.70% की बढ़त रही।

बीएसई में कुल 3,141 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,790 शेयर तेजी के साथ और 1,196 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 155 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया।

निफ्टी टॉप गेनर्स:
gainers

निफ्टी टॉप लूजर्स:
loosers



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex, Nifty extend winning spree to 3rd straight day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget