डिजिटल डेस्क, मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने फिर नई ऊंचाइयों को छुआ। सेंसेक्स बीते सत्र से 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 51,575 के पार चला गया जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। इसी प्रकार निफ्टी भी पहली बार 15,188 के पार चला गया। सेंसेक्स सुबह 9.20 बजे बीते सत्र से 145 अंकों यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 51,493.77 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 36 अंकों यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 15,151.80 पर बना हुआ था।
आपको बता दें कि बजट के दिन से बाजार में लगातार मजबूती देखी जा रही है। आज यह सातवां दिन है जब बाजार में रौनक देखने को मिली है। इससे पहले बाजार ने सोमवार शाम रिकॉर्ड बनाया। जब सेंसेक्स पहली बार 51300 के ऊपर हुआ बंद हुआ।
फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें आज क्या है दाम
शुरुआती कारोबार के दौरान IOC, सन फार्मा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, हीरो मोटोकॉर्प, JSW स्टील, SBI और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर खुले।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज फार्मा और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 135.46 अंकों की बढ़त के साथ 51,484.23 पर खुला और 51,575.20 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर आरंभिक कारोबार के दौरान 51,447.15 रहा।
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 48.35 अंकों की तेजी के साथ 15,164.15 पर खुला और 15,188.45 तक चढ़ा जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 15,148.10 रहा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment