header ads

Opening bell: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 51900 के पार, निफ्टी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 15 फरवरी) रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पहली बार 52,000 के पार चला गया। निफ्टी भी 15,300 के करीब पहुंच गया। सेंसेक्स 363.45 अंकों की तेजी के साथ 51,907.75 पर खुला और 52,036.14 तक उछला जबकि निफ्टी 107 अंकों की तेजी के साथ खुलने के बाद 15,297.10 तक चढ़ा।

सेंसेक्स सुबह 9.23 बजे बीते सत्र से 478.27 अंकों यानी 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 52,022.57 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 128.30 अंकों यानी 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 15,291.60 पर बना हुआ था।

लगातार सातवें दिन बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान HCL टेक, हीरो मोटोकॉर्प, HDFC बैंक, SBI लाइफ और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और डिविस लैब के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मीडिया, PSU बैंक, रियल्टी, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, FMCG, मेटल, IT और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 363.45 अंकों की तेजी के साथ 51,907.75 पर खुला और 52,036.14 तक उछला जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 51,886.46 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 107 अंकों की बढ़त के साथ 15,270.30 पर खुला और 15,297.10 तक चढ़ा जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 15,243.40 रहा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: share market open with strongly, Sensex crosses 51900
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget