header ads

Opening bell: ऐतिहासिक स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 51 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को एतिहासिक स्तर पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.90 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला। 

बाजार खुलने के बाद कुछ समय बाद ही सेंसेक्स 51 हजार के पार चला गया। इसी के साथ सेंसेक्स ने एक नया इतिहास रच दिया। वहीं निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि बजट के दिन से ही शेयर बाजार में बढ़त बनी हुई है।

आसमान छू रहीं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 189.22 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 50803.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.60 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 14905.30 के स्तर पर था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, ONGC, SBI और M&M के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ICICI बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें  सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Share market open at historic level, Sensex crosses 51 thousand
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget