डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार (11 फरवरी) को गिरावट के साथ खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 1.51 अंक ऊपर 51310.90 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 49.30 अंक (0.33 फीसदी) नीचे 15057.20 के स्तर पर था।
लगातार तीसरे दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज क्या हैं दाम
आज शुरुआती कारोबार के दौरान HDFC बैंक, NTPC, टाइटन, सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं JSW स्टील, पावर ग्रिड, इचर मोटर्स, डॉक्टर रेड्डी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज FMCG, मीडिया, PSU बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, IT और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment