डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार 1 फरवरी को आम बजट पेश किया, जिसमें नए सेस एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस की घोषणा की। यह सेस पेट्रोल पर 2.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से लगाया गया। हालांकि इसका ईधन की कीमतों में कोई असर नहीं दिखाई दिया। दरअसल, उसी हिसाब से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई। ऐसे में लगातार छठवें दिन ईंधन के भाव में स्थिरता देखने को मिली है।
आज (मंगलवार, 02 फरवरी) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि जनवरी माह में पेट्रोल 2.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 02.35 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
आम बजट में क्या महंगा-क्या सस्ता, यहां पढ़ें पूरी खबर
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 86.30 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 92.86 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 87.69 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 88.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 76.48 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 83.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 80.08 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 81.71 रुपए चुकाना होंगे।
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा ?
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment